{"_id":"6059a2be8ebc3ee63965e731","slug":"supreme-court-banned-hearing-of-petitions-related-to-the-regulations-of-ott-forum-in-all-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी हाई कोर्ट में ओटीटी मंचों के नियमन से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी हाई कोर्ट में ओटीटी मंचों के नियमन से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Tue, 23 Mar 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
उच्चतम न्यायालय ने ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों के नियमन को लेकर सभी उच्च न्यायालयों में दायर याचिकाओं की सुनवाई पर मंगलवार को रोक लगा दी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति डी वाय चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पीठ को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र की ओर से उच्च न्यायालय में लंबित ऐसी सभी याचिकाओं को संलग्न करने के लिए हस्तांतरण याचिका दायर की गई थी। इस पर शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद भी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित मामले पर कार्यवाही हो रही है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि हस्तांतरण याचिका पर नोटिस जारी करने का मतलब है कि चल रही सुनवाई को रोकना होगा। मेहता ने कहा कि इस मामले में कई उच्च न्यायालयों में नई याचिकाएं भी दायर की गई हैं। पीठ ने कहा, ‘‘ हम उच्च न्यायालयों में इस प्रकरण में सभी कार्यवाही पर रोक लगाते हैं और मामले पर होली की छुट्टी के बाद दूसरे सप्ताह में इस पर सुनवाई करेंगे।’’
विज्ञापन
इससे पहले, शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायायल में ओटीटी नियमन से जुड़ी याचिकाओं को संलग्न करने का अनुरोध करने वाली केंद्र की हस्तांतरण याचिका पर नोटिस जारी किया था।