{"_id":"586bf8864f1c1ba378159978","slug":"supreme-court-asked-information-from-banks-of-outstanding-recovery-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने मांगी बैंकों के बकाया वसूली मामलों की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने मांगी बैंकों के बकाया वसूली मामलों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से दाखिल बकाया वसूली मामलों की जानकारी देने का निर्देश दिया। न्यायालय ने सरकार से उन मामलों की भी जानकारी मांगी है जो पिछले दस वर्षों से कर्ज वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) और उनकी अपीलीय इकाइयों में लंबित हैं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में न्यायालय की एक पीठ ने सरकार से इस सवाल का जवाब भी मांगा है कि क्या वसूली न्यायाधिकरण इस तरह के मामलों पर एक तय समय सीमा में कानून के तहत फैसला करने की पर्याप्त क्षमता रखते हैं या नहीं?इससे पहले न्यायालय ने जनहित याचिका में उठाए गए एक मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
यह डीआरटी और डीआरएटी में ढांचागत सुविधाएं, श्रमबल एवं अन्य सुविधाओं में कमी से जुड़ा था। बता दें कि डीआरटी और डीआरएटी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के फंसे हुए कर्ज की वसूली याचिकाओं का निपटारा करते हैं।
विज्ञापन