फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court and CBI court verdict on Baba Ram Rahim, Triple talaq and Right to Privacy

अगस्त महीने में कोर्ट से आए तीन बड़े मामलों पर फैसले, असर पड़ेगा देश पर

Fri, 25 Aug 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 25 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Supreme court and CBI court verdict on Baba Ram Rahim, Triple talaq and Right to Privacy
आजादी के बाद शायल यह पहला मौका होगा जब सुप्रीम कोर्ट ने एक ही सप्ताह में दो ऐतिहासिक फैसले सुनाए। वहीं सीबीआई कोर्ट ने भी साध्वी यौन शोषण मामले में बाबा राम रहीम को दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने उन पर फैसला सोमवार तक के लिए टाल दिया है। ऐसे में अगर इस हफ्ते को न्याय का सप्ताह करार दिया जाए तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन


सबसे पहल शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया जबकि इसके अगले ही दिन निजता के अधिकार पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने इसे नागरिकों का मौलिक अधिकार माना। वहीं आज बाबा रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


आईए जानते हैं उन तीन फैसलों के बारे में जिनकी वजह से यह सप्ताह न्याय का सप्ताह कहा जा सकता है-

1. तीन तलाक

सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया है। 1400 सालों से चल रही तीन तलाक की परंपरा को कोर्ट ने एतिहासिक फैसला दिया। हालांकि मुस्लिमों संगठनों ने इस फैसला का विरोध किया। इस प्रथा में मुस्लिम महिलाओं को शौहर एसएमएस और फोन पर ही तलाक दे रहे थे। कोर्ट ने तीन-दो के बहुमत से फैसला देते हुए कहा कि एक साथ तीन तलाक संविधान में दिए गए बराबरी के अधिकार का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- जानिए तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला दारुल उलूम?

2. निजता का अधिकार

'राइट टू प्राइवेसी' पर SC का बड़ा फैसला, कहा कि ये नागरिकों का मौलिक अधिकार है। आधार कार्ड योजना को दी गई चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। 9 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि आधार की सूचना लीक नहीं कर सकते, साथ ही निजता की सीमा तय करना संभव नहीं है।


3. बाबा राम रहीम यौन शोषण केस

साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। 15 साल, एक आरोपी, तारीख-दर-तारीख 200 से ज्यादा सुनवाई के बाद वह दोषी करार दिए गए।

पढ़ें- साध्वी रेप केस में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम दोषी करार, फैसले के बाद भड़की हिंसा        

बात साल 2002 की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के नाम एक चिट्ठी आई, जो तीन पेज की थी। ये चिट्ठी एक महिला की ओर से भेजी गई थी। इसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की शिकायत की गई। डेरामुखी पर यौन शोषण व दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और लिखा गया कि बाबा साध्वियों का यौन शोषण करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed