{"_id":"600a45138ebc3e2e6a251fd8","slug":"supervisors-who-came-to-inform-of-the-fire-were-engulfed-in-flames-we-saved-lives-by-jumping-from-fourth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपबीती: आग की सूचना देने आए सुपरवाइजर लपटों में घिर गए, हमने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपबीती: आग की सूचना देने आए सुपरवाइजर लपटों में घिर गए, हमने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई जान
Fri, 22 Jan 2021 09:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट - पुणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संयंत्र में लगी आग से जान बचाकर बाहर निकले एक मजदूर ने बताया कि आग लगने की सूचना देने आए सुपरवाइजर सुधांशु कुमार अचानक लपटों में घिर गए और उसने चौथी मंजिल से कूदकर जैसे-तैसे जान बचाई।
विज्ञापन
यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले सुधांशु कुमार ने कहा हम इमारत की चौथी मंजिल पर थे। अचानक धुआं महसूस होने लगा चीख-पुकार मचने लगी लोग आग आग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। तभी हमारे सुपरवाइजर विपिन सरोज ने चिल्लाकर कहा कि यहां से निकलो, आग सीढ़ियों की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
इस मंजिल पर हम आठ लोग थे। मैंने और पांच अन्य लोगों ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। हमारी जान बच गई पर सुपरवाइजर विपिन का पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी बंद था। बाद में खबर आई कि वह नहीं रहे। हमें सचेत करने के बाद वह लपटों में घिर गए और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
सुधांशु ने बताया, बाद में पता चला कि विपिन और रमाशंकर इमारत में फंस गए थे। हमें पता नहीं चल रहा था कि उनके साथ क्या हुआ। अंदर से कोई जानकारी भी नहीं दे रहा था। रात करीब नौ बजे हमें बताया गया कि उन लोगों की जान चली गई है। हम सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और जिनकी जान गई है उनके घर से भी अब फोन आ रहे हैं। हम पिछले डेढ़ महीने से यहां इंसुलेशन का काम कर रहे थे।
मृतकों में दो यूपी, एक बिहार और दो पुणे के मजदूर
घटनास्थल का दौरा करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मृतकों में दो उत्तर प्रदेश, दो पुणे और एक बिहार का मजदूर था। उन्होंने कहा कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। अजीत पवार पुणे के गार्डियन मंत्री भी हैं।
500 लोगों को बचाया गया
पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा आग से 500 लोगों को बचाया गया है। प्लांट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी।
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता है। यहां हर साल डिप्थीरिया टिटनेस, पीक्यूसी, एचआईवी, बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, मीजल्स मम्प और रुबेला की वैक्सीन के 1.5 डोज बनाए जाते हैं।
डॉ. हर्षवर्धन ने किया था उद्घाटन
प्लांट का उद्घाटन पिछले साल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया था। हालांकि अभी इस प्लांट में कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन शुरू किया जाना है।