फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunita Williams Kerala literature festival Imagination has no limits, ideas give wings to dreams

Kerala: 'कल्पना की कोई सीमा नहीं, विचार ही सपनों को उड़ान देते हैं', साहित्य महोत्सव में बोलीं सुनीता विलियम्स

Thu, 22 Jan 2026 11:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 22 Jan 2026 11:03 PM IST
सार

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भारत यात्रा के दौरान गुरुवार को केरल साहित्य महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कल्पना ही सीमा है और तकनीक अब असंभव लगने वाले विचारों को सच कर रही है। भारत से जुड़ाव पर बोलते हुए उन्होंने इसे अपने लिए खास और सम्मानजनक अनुभव बताया।

विज्ञापन
Sunita Williams Kerala literature festival Imagination has no limits, ideas give wings to dreams
सुनीता विलियम्स - फोटो : एक्स/नासा

विस्तार

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। जहां वे लगातार रूप से भारत का अंतरिक्ष में योगदान और भविष्य पर खूब बात कर रहीं हैं। इसी बीच गुरुवार को उन्होंने कहा कि आज के दौर में कल्पना ही एकमात्र सीमा है और सपने उतने ही बड़े होते हैं, जितने बड़े हमारे विचार होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से तकनीक आगे बढ़ रही है, वह उन विचारों को हकीकत में बदल रही है, जो पहले संभव नहीं माने जाते थे।

विज्ञापन


सुनीता विलियम्स केरल साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए कोझिकोड पहुंची थीं। इस दौरान मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि आज लोग नए-नए विचार लेकर आ रहे हैं और उन्हें सच कर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले तकनीक की सीमाओं के कारण कई खोजें रुक जाती थीं, लेकिन अब तकनीक खुद उन कल्पनाओं के पीछे दौड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Census 2027: गृह मंत्रालय ने पहले चरण की जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना,पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से अपने जुड़ाव पर भी बोलीं विलियम्स
इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान भारत से अपने जुड़ाव की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए खास है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारत आकर वह खुद को सम्मानित और खुश महसूस कर रही हैं।


भारत जल्द ही अंतरिक्ष में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा
इसके अलावा उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर बात भी बातचीत की। विलियम्स ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएगा और अपने कार्यक्रम को मजबूत करेगा, वह जल्द ही अंतरिक्ष में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

ये भी पढ़ें:- Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखेगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक, वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत

संघर्षों से घिरी दुनिया पर भी बोलीं विलियम्स

इतना ही नहीं दुनियाभर में चल रहे संघर्षों को लेकर भी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स ने खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इंसान खुद अपनी समस्याएं बनाता है, लेकिन उन्हें मिलकर सुलझाया भी जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एकता पर जोर दिया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed