{"_id":"58ddd9754f1c1b0b0563e418","slug":"sunil-gaikwad-the-other-gaikwad-who-has-to-face-air-india-brunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद की वजह से एक दूसरे सांसद पड़ गए हैं परेशानी में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद की वजह से एक दूसरे सांसद पड़ गए हैं परेशानी में
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
सुनील गायकवाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चप्पलमार शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की हरकत के बाद अब गायकवाड़ सरनेम होना भी गुनाह हो गया है। गायकवाड़ सरनेम आजकल एक दूसरे सांसद की परेशानी का सबब बन गया है। ये शख्स हैं महाराष्ट्र के लातूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील गायकवाड़। गायकवाड़ सरनेम के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एयर इंडिया कर्मचारी के साथ बदसलूकी के बाद रविंद्र गायकवाड़ पर घरेलू एयरलाइंस से उड़ान भरने पर बैन लगा दिया था। लेकिन अब इसका खामियाजा सुनील गायकवाड़ को भुगतना पड़ रहा है। सुनील ने बताया कि फ्लाइट से सफर के दौरान उन्हें संदेह की नजरों से देखा जाता है। एक फ्लाइट के दौरान उन्हें रोका गया और उन्हें बिजनेस क्लास का टिकट भी मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ये एक बार का मामला नहीं है उनके साथ ऐसा दो बार हो चुका है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि ऐसा दुखद है कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मेरी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ सरनेम के केवल दो ही सांसद हैं। ऐसे में एयर इंडिया को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रात में हैदराबाद के लिए मेरी फ्लाइट थी। लेकिन वहां मेरे साथ जो बर्ताव हुआ वो काफी अजीब था। मुझे एंट्री गेट पर रोक लिया गया और वेरीफिकेशन के आधे घंटे तक मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा प्लेन में मुझे सबसे पीछे की सीट दी गई।