फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sundar Pichai's Sold his Chennai Home, Father Broke Down During Property Handover

Chennai: आखिर क्यों बेचना पड़ा गूगल के CEO सुंदर पिचाई को अपना पुश्तैनी घर, कागजात सौंपते समय रोते दिखे पिता

Sat, 20 May 2023 09:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 09:14 AM IST
सार

पिचाई का पैतृक घर तमिल एक्टर ने खरीदा है। यह घर कितने रुपयों में बिका, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घर को बेचते समय सुंदर पिचाई के पिता जरूर दुखी नजर आए।

विज्ञापन
Sundar Pichai's Sold his Chennai Home, Father Broke Down During Property Handover
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जिस घर में अपने बचपन से लेकर जवानी गुजारी वो बिक गया है। यह घर चेन्नई के रिहायशी इलाके अशोक नगर में स्थित है। जब प्रॉपर्टी के कागजात खरीददार को सौंपे गए तो उनके पिता रो पड़े। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खैर, ये लम्हा है भी दुखी होने वाला। हर इंसान की अपने घर से अच्छी बुरी यादें जुड़ी होती हैं। ऐसे में जब उसे बेचना पड़े तो कोई भी भावुक नजर आएगा। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, पिचाई का पैतृक घर तमिल एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सी मणिकंदन ने खरीदा है। यह घर कितने रुपयों में बिका, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घर को बेचते समय सुंदर पिचाई के पिता जरूर दुखी नजर आए।
विज्ञापन


चेन्नई के रिहायशी इलाके में है घर
सुंदर पिचाई का यह घर चेन्नई के एक रेजिडेंशियल एरिया अशोक नगर में है। सीईओ सुंदर पिचाई फिलहाल अमेरिका में रहते हैं। हालांकि उनका पैतृक घर चेन्नई के रेजिडेंशियल एरिया अशोक नगर में था, जिसमें वे 20 साल की उम्र तक रहे थे। उनका पालन-पोषण इसी घर में हुआ था। वे वर्ष 1989 में इंजीनियरिंग करने के लिए आईआईटी खड़गपुर चले गए थे। इसके बाद उनकी जॉब लग गई और कुछ साल बाद वे अमेरिका चले गए। पिचाई ने 20 साल की उम्र तक इस घर में समय बिताया है। आखिरी बार वे अक्टूबर 2021 में चेन्नई आए थे। अब वे माता-पिता के साथ अमेरिका में ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 महीने लगे खरीदने में
रिपोर्ट के अनुसार, जब मणिकंदन ने सुना कि पिचाई का घर बेचा जा रहा है तो उन्होंने तुरंत उसे खरीदने का मन बना लिया। हालांकि इसे खरीदने में उन्हें 4 महीने से ज्यादा समय लग गया। इसकी वजह ये थी कि सुंदर पिचाई के पिता आरएस पिचाई अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद मणिकंदन ने फोन से सुंदर पिचाई के पिता से बातचीत की। डील फाइनल होने पर आरएस पिचाई भारत आए और मणिकंदन से मुलाकात की। 

पिचाई की तारीफ करने नहीं थक रहे 
मणिकंदन गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के माता-पिता की विनम्रता के कायल हो गए है। वह तारीफ करते नहीं थक रहे। मणिकंदन ने बताया कि सुंदर पिचाई की मां ने खुद से एक फिल्टर कॉफी बनाई। वहीं, पिचाई के पिता ने पहली ही मीटिंग में उन्हें डॉक्यूमेंट ऑफर कर दिए थे। इतना ही नहीं, मणिकंदन ने कहा कि जब घर का रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक तय समय पर ऑफिस पहुंचना था तो उन्हे आने में समय लग गया। इसकी वजह से गूगल के सीईओ के पिता को इंतजार करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इसका बुरा नहीं माना।


कई बेशकीमती साल पिचाई ने गुजारे
मणिकंदन ने बताया कि जब पिचाई के पिता उन्हें घर के कागजात सौंप रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे। यह उनकी पहली संपत्ति थी। इसमें उनके परिवार के कई बेशकीमती साल गुजरे थे। अपनी इस संपत्ति से उन्हें विशेष लगाव था। इस घर को खुद से दूर होने की सोचकर वे रो रहे थे। मणिकंदन ने आगे कहा कि मैंने उन्हें समझाया कि सुंदर पिचाई ने देश का नाम बहुत ऊंचा किया है। इसलिए इस घर को मैं उनकी यादगार के तौर पर संभालकर रखूंगा और वे जब चाहे इसे देखने के लिए आ सकते हैं। वहीं, सुंदर पिचाई के पड़ोसियों का कहना है कि जब सुंदर पिचाई दिसंबर में चेन्नई गए थे, तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को कुछ नकदी और घर के सामान दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed