फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sundar Pichai and Satya Nadella expressed concern over the current corona pandemic situation in India promised to help

#LadengeCoronaSe: भारत संग कोरोना से जंग लड़ेगा गूगल, जारी किए 135 करोड़, माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे

Mon, 26 Apr 2021 11:06 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 26 Apr 2021 11:06 AM IST
सार

देश में कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट को लेकर सुंदर पिचाई ने चिंता जताई है और मदद के लिए 135 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन
Sundar Pichai and Satya Nadella expressed concern over the current corona pandemic situation in India promised to help
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस के कारण मची तबाही देखते हुए हर तरफ से मदद के हाथ आगे आने लगे हैं। कई देश व चर्चित हस्तियां भारत में मेडिकल ऑक्सीजन व अन्य संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए सामने रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के दो सीईओ ने भी भारत की मदद को हाथ बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की। देश में कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट को लेकर सुंदर पिचाई ने चिंता जताई है और मदद के लिए 135 करोड़ रुपये के फंड का एलान किया।

विज्ञापन


पिचाई ने कहा, ‘भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं। गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपये फंड के तौर पर दे रहे हैं।’

विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी करेंगे मदद
पिचाई की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। नडेला ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।'

कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे भारत की मदद के लिए अब अमेरिका, फ्रांस और कनाडा  समेत कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। न्यूयॉर्क से भारत के लिए तीन सौ से अधिक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भेजे गए  हैं। वहीं, कनाडा भारत की मदद करने के लिए तैयार है। कनाडा भारतीय अधिकारियों तक यह निर्धारित करने के लिए पहुंचा है कि जरूरत के इस समय में हम किस तरह भारत की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड भारत को कोविड से लड़ने वाले मेडिकल उपकरण भेज रहा है, तो सऊदी अरब ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed