{"_id":"670494f7e18c8739280cd17c","slug":"sunaina-kejriwal-director-of-kamalnayan-bajaj-hall-in-mumbai-news-in-hindi-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunaina Kejriwal Died: कमलनयन बजाज हॉल की निदेशक सुनैना केजरीवाल का निधन, तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sunaina Kejriwal Died: कमलनयन बजाज हॉल की निदेशक सुनैना केजरीवाल का निधन, तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं
Tue, 08 Oct 2024 07:42 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:42 AM IST
सार
सुनैना को कला का शौक था। उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने, घूमने और थिएटर में भी दिलचस्पी थी। उन्होंने पुणे के एसएनडीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर मुंबई के सोफिया कॉलेज में एक साल सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग कोर्स किया।
विज्ञापन
सुनैना केजरीवाल
- फोटो : bajajgroup.company
विस्तार
कमलनयन बजाज हॉल एंड आर्ट गैलरी की निदेशक सुनैना केजरीवाल का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले तीन साल से कैंसर से जूझ रही थी। 53 वर्षीय सुनैना उद्योगपति राहुल बजाज की बेटी थी। सुनैना के दो भाई राजीव और संजीव बजाज हैं। वे पुणे में रहते हैं। सुनैना अपने पीछे अपने पति और दो बेटों को छोड़कर गई। उनके पति मनीष केजरीवाल केदारा कैपिटल के संस्थापक और प्रबंध साझेदार हैं। उनका एक बेटा आर्यमन कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दूसरा बेटा निर्वाण बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं के छात्र हैं।
सुनैना को कला का शौक था। उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने, घूमने और थिएटर में भी दिलचस्पी थी। उन्होंने पुणे के एसएनडीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर मुंबई के सोफिया कॉलेज में एक साल सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग कोर्स किया। सुनैना ने द हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट मॉर्डर्न एंड कंटेम्पोरेरी एंड क्यूरेटोरियल स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। कमलनयन बजाज की निदेशक होने के अलावा वह वाईपीओ और ईओ प्लेटिनम की एक सक्रिय सदस्य थीं।
बता दें कि बजाज परिवार महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में निकटता से जुड़ा था। उन्होंने जमनालाल बजाज फाउंडेशन के माध्यम से मानव प्रेम को कायम रखा। संगठन ने कई विरासत स्थलों को पुनर्निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें भाऊ दाजी लाड संग्राहलय इनकी उल्लेखनीय प्रोजेक्ट में से एक है।