फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Summoned 15 including former Karnataka CM Kumaswamy tol be presented on October 4

कर्नाटक : पूर्व सीएम कुमास्वामी सहित 15 को समन, इस मामले में चार अक्तूबर को पेशी

Fri, 06 Sep 2019 06:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 06:30 AM IST
सार

  • सरकारी प्रोजेक्ट के लिए आवंटित जमीन को अवैध रूप से गैरअधिसूचित करने का आरोप
  • एचडी कुमारस्वामी ने 2012 में लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई थी
  • लोकायुक्त पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच भी की थी

विज्ञापन
Summoned 15 including former Karnataka CM Kumaswamy  tol be presented on October 4
HD Kumarswamy

विस्तार

एक विशेष अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और 15 अन्य लोगों को समन जारी कर चार अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इन पर राज्य सरकार की परियोजना के लिए आवंटित जमीन को अवैध तरीके से गैर अधिसूचित करने का आरोप है।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत ने प्रोजेक्ट के लिए हलगे वादरहल्ली गांव में तीन एकड़ और 34 गुंटा जमीन को कथित रूप से गैरअधिसूचित करने पर समन जारी किया है। एक एकड़ जमीन 40 गुंटा के बराबर है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता चामराजनगर के महादेवा स्वामी ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी ने 2007 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले बंगलूरू विकास प्राधिकरण की जमीन को गैर अधिसूचित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ने 2012 में लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। लोकायुक्त पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की, लेकिन आज से छह महीने पहले जब कुमारस्वामी मुख्यमंत्री थे तब पुलिस ने लोकायुक्त विशेष अदालत में ‘बी’ रिपोर्ट दाखिल की। 


दरअसल बी रिपोर्ट साक्ष्यों के अभाव में मामले को बंद करने का कोर्ट से निर्देश प्राप्त करने के लिए होता है। स्वामी ने इसका विरोध किया और कोर्ट ने इसके बाद समन जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed