{"_id":"58e18dba4f1c1bbf6e5b48a9","slug":"sultan-of-oman-meet-to-pm-modi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से आज मिलेंगे ओमान के सुल्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी से आज मिलेंगे ओमान के सुल्तान
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 03 Apr 2017 05:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार देर शाम भारत पहुंचे ओमान के सुल्तान यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्लाह सोमवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच तेल-गैस सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण करार होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सुल्तान यूसुफ सबसे पहले विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ 7 जनकल्याण मार्ग पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ओमान के सुल्तान उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक खासतौर से प्रधानमंत्री के साथ होने वाली मुलाकात में दोनों देश कई समझौतों पर सहमत हो सकते हैं। सुल्तान सोमवार को ही स्वदेश लौट जाएंगे।
विज्ञापन