{"_id":"678b5fae3fe5683991085449","slug":"sulking-chhagan-bhujbal-attends-ncp-conclave-says-it-doesnt-mean-issues-are-settled-news-in-hindi-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: छगन भुजबल राकांपा की बैठक में होंगे शामिल, बोले- इसका यह मतलब नहीं कि सभी मुद्दे सुलझ गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: छगन भुजबल राकांपा की बैठक में होंगे शामिल, बोले- इसका यह मतलब नहीं कि सभी मुद्दे सुलझ गए
Sat, 18 Jan 2025 01:30 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:30 PM IST
सार
छगन भुजबल ने बताया कि वे केवल प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के अनुरोध के कारण पार्टी बैठक में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि उन्हें इस बार महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
राकांपा नेता छगन भुजबल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र कैबिनेट से खुद को बाहर किए जाने को लेकर पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने शनिवार को बताया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर पार्टी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। राकांपा नेता ने कहा कि दो दिवसीय राकांपा सम्मेलन में उनकी उपस्थिति का यह मतलब नहीं कि सभी मुद्दे सुलझा लिए गए।
पत्रकारों से बात करते हुए राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा, "पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल मुझसे दो घंटे तक मुलाकात की और मुझसे सिरडी सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने फोन पर मुझसे बात की और सिरडी आने का अनुरोध किया।" उन्होंने बताया कि वे केवल प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के अनुरोध के कारण पार्टी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
छगन भुजबल ने कहा, "इसका यह मतलब नहीं है कि सभी मुद्दे सुलझा लिए गए। यह एक पार्टी बैठक है, किसी व्यक्ति विशेष की बैठक नहीं है।" पूर्व मंत्री छगन भुजबल को इस बार महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया। इसके विरोध में वे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से भी दूर रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक अलग राजनीतिक राह अपनाने का संकेत देते हुए कहा था, 'जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना।'