{"_id":"6321161e99e25d1fed4b1e52","slug":"sukesh-case-list-of-questions-ready-for-jacqueline-will-be-questioned-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukesh Chandrashekar: जैकलिन के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार, आज होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sukesh Chandrashekar: जैकलिन के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार, आज होगी पूछताछ
Wed, 14 Sep 2022 05:15 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 14 Sep 2022 05:15 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बुधवार को जैकलिन से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
जैकलिन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकेश चंद्रशेखर मामले में दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस से पूछताछ के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। इस मामले में अभिनेत्री से आज पूछताछ होगी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बुधवार को जैकलिन से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, जैकलिन को बुधवार सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू के कार्यालय पर पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। जैकलिन से सुकेश के साथ संबंध और उससे लिए गए उपहारों की बाबत सवाल किए जाएंगे। साथ ही अभिनेत्री से पूछा जाएगा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली और फोन पर कितनी बार संपर्क किया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईरानी ने सुकेश को जैकलिन से मिलवाने में मदद की थी, क्योंकि वह दोनों को जानती थी।