फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukant Majumdar attacked Mamta government said Allegations of discrimination of center are absolutely wrong

West Bengal: ममता सरकार पर सुकांत मजूमदार ने किया हमला, कहा- केंद्र पर भेदभाव के आरोप सरासर गलत

Sun, 28 May 2023 11:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 May 2023 11:23 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वी राज्यों में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। सड़कों का निर्माण हो या फिर पानी का कनेक्शन हो केंद्र ने हर तरह से पूर्वी राज्यों में विकास किया है। अध्यक्ष ने कहा कि टीएमसी सरकार की हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को रोका है।

विज्ञापन
Sukant Majumdar attacked Mamta government said Allegations of discrimination of center are absolutely wrong
सुकांत मजूमदार। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी के पूर्वी राज्यों के प्रति केंद्र के भेदभाव का आरोप सरासर गलत है। मजूमदार ने भाजपा सरकार के नौ सालों का रिपोर्ट कार्ड ही पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा पूर्वी राज्यों की मदद करते हैं।

विज्ञापन

केंद्र ने कभी भी राज्य के लिए फंडिंग नहीं रोकी
भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वी राज्यों में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। सड़कों का निर्माण हो या फिर पानी का कनेक्शन हो केंद्र ने हर तरह से पूर्वी राज्यों में विकास किया है। अध्यक्ष ने कहा कि टीएमसी सरकार की हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को रोका है। जबकि, केंद्र राज्य में नए हाइवे के निर्माण के लिए फंडिंग कभी नहीं रोकी है। अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली पहुंचने में अब केवल पांच घंटे लगते हैं। जबकि, कोलकाता से बालुरघाट आने में पूरा दिन लग जाता है। 

विज्ञापन

राज्य में केंद्र ने विकास कार्य किए
मजूमदार ने कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य की पहचान नौकरी देने वाले राज्य की तर्ज पर हो ना कि नौकरी खोजने वाले राज्य के रूप में जाना जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ एक हवाईअड्डा है, जो पूरी तरह काम कर रहा है। जबकि, अंडाल हवाई अड्डे से काफी कम उड़ाने हैं। केंद्र ने बागडोगरा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 1,884 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य में केंद्र में एम्स, कल्याणी के अलावा कई मेडिकल कॉलेज बनवाए हैं। मजूमदार ने कोरोना काल में वैक्सीनेशन के लिए पश्चिम बंगाल की सराहना की। उनका आरोप है कि भाजपा और केंद्र ने राज्य के विकास के लिए इतना काम किया है, लेकिन ममता सरकार ने कभी केंद्र की मदद और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed