{"_id":"5aa629db4f1c1bc0078b4c3e","slug":"subramanian-swamy-urged-that-a-probe-be-conducted-into-the-death-of-the-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप- 'राजीव गांधी के हत्यारे की बेटी को इंग्लैंड में पढ़ाती हैं सोनिया' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप- 'राजीव गांधी के हत्यारे की बेटी को इंग्लैंड में पढ़ाती हैं सोनिया'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी की हत्या के मामले में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने निशाना साधा है। एएनआई के मुताबिक स्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सिंगापुर में हालही में कहा था कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है क्योंकि लोगों से नफरत कर पाना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा था कि इस हत्या ने उन्हें कई सालों तक दुख पहुंचाया।
विज्ञापन
स्वामी ने राहुल के इस बयान में देशभक्ति का अभाव बताया और कहा कि राहुल की उदारता ने इस हत्या के बारे में संदेह पैदा कर दिया है। स्वामी ने कहा कि राजीव गांधी सच्चे राष्ट्रवादी थे और उनकी हत्या करने वालों के लिए कोई उदारता नहीं दिखाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजीव की हत्या में शामिल नलिनी को मौत की सजा दी गई थी जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया। आश्चर्य है कि जिसने हमारे प्रधानमंत्री की हत्या की, उसके प्रति उदारता कैसे दिखाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल को समझना चाहिए कि सजा उनके पिता के हत्यारों को नहीं बल्कि देश के पूर्व पीएम के हत्यारों के लिए तय की गई थी।
स्वामी ने कहा कि जरूर इस मामले में LTTE के साथ कोई समझौता हुआ है, आखिर क्यों प्रियंका गांधी हत्या के दोषियों से मिलने जेल गई थीं? जबकि केवल दोषियों के परिजनों को ही उनसे मिलने की इजाजत दी जाती है।
वहीं राजीव गांधी की हत्या की आरोपी नलिनी की बेटी की इंग्लैंड में शिक्षा की व्यवस्था सोनिया गांधी ने की। नलिनी को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कालरशिप दी गई। स्वामी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि राजीव गांधी के हत्यारों के लिए इतनी उदारता क्यों दिखाई जा रही है। इसलिए उन्हें लगता है कि जरूर कुछ गड़बड़ है।