{"_id":"5a7e07644f1c1bca798b8b4a","slug":"subramanian-swamy-request-president-to-call-defense-minister-to-seek-clarification-on-shopian-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पर एफआईआर: स्वामी का राष्ट्रपति से अनुरोध, रक्षा मंत्री को तलब कर सफाई मांगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना पर एफआईआर: स्वामी का राष्ट्रपति से अनुरोध, रक्षा मंत्री को तलब कर सफाई मांगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वह रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को बुलाकर उनसे सफाई मांगे। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर होते हैं।
विज्ञापन
स्वामी का आरोप है कि सीतारमण ने राज्य सरकार को मामला दर्ज करने के लिए ‘अनधिकृत मंजूरी’ दी। मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने कहा, मैंने राष्ट्रपति से सीतारमण को तलब करने और उनसे सफाई मांगने का अनुरोध किया है। स्वामी ने कहा, यह एफआईआर शासन पर एक ‘धब्बे’ की तरह है और दुनिया में भारत का पक्ष कमजोर करती है।
विज्ञापन
कश्मीर के शोपियां में सेना की 10 गढ़वाल राइफल के काफिले पर पत्थरबाजी कर रही भीड़ पर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन