फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   subramanian swami said gautam adani property should nationalize and auctioned

Gautam Adani: बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी की मांग-अदाणी की सारी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करे सरकार

Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
सार

सुब्रमण्यन स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अदाणी से डील नहीं हो सकी लेकिन मैं कई कांग्रेस नेताओं को जानता हूं कि जिनकी अदाणी के साथ डील है।

विज्ञापन
subramanian swami said gautam adani property should nationalize and auctioned
सुब्रमण्यम स्वामी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी का कहना है कि केंद्र सरकार को गौतम अदाणी की पूरी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण कर देना चाहिए और फिर इस संपत्ति की नीलामी की नीलामी कर देनी चाहिए। दरअसल जब स्वामी से अदाणी मामले और इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने को लेकर सवाल किया गया तो स्वामी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री अदाणी समूह की सारी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करें और फिर इसकी नीलामी से मिले पैसों को उन लोगों को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने अदाणी के शेयरों में आई गिरावट से अपना पैसा गंवाया है। 

विज्ञापन


सुब्रमण्यन स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अदाणी से डील नहीं हो सकी लेकिन मैं कई कांग्रेस नेताओं को जानता हूं कि जिनकी अदाणी के साथ डील है लेकिन मुझे कांग्रेस की परवाह नहीं है मैं बस चाहता हूं कि भाजपा की पवित्रता साबित होनी चाहिए। आम लोगों की राय है कि मोदी कुछ छिपा रहे हैं और अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सफाई दे। बता दें कि वित्तीय फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों में हेरा-फेरी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है और जेपीसी से मामले की जांच कराने की मांग कर रहा है। बीते कई दिनों से इस मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी है। 
विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ का निधन हुआ था। जिस पर सुब्रमण्यन स्वामी ने मुशर्रफ के निधन पर दुख जताया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इस पर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि मुशर्रफ ने भारतीय सैनिकों की हत्या की थी लेकिन करगिल युद्ध में परवेज मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना के कमांडर इन चीफ थे और उन्होंने खुद लोगों को गोलियों से नहीं उड़ाया था। सुब्रमण्यन स्वामी ने आरोप लगाया कि करगिल युद्ध के पीछे नवाज शरीफ का दिमाग था। ऐसे में लोगों को उन पर निशाना साधना चाहिए। स्वामी ने कहा कि मुशर्रफ से वह कई बार मिले थे और मुशर्रफ भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते थे। तालिबान को खत्म करने में भी मुशर्रफ ने अमेरिका की मदद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालिया घोषित बजट को सुब्रमण्यन स्वामी ने बेकार बताया और कहा कि आपकी सरकार के बजट को लेकर क्या उद्देश्य हैं। इस बजट में उद्देश्यों को लेकर कुछ नहीं बताया गया। बजट में बताया गया कि भारत छह  फीसदी की दर से विकास करेगा लेकिन 2019 से अब तक देश की विकास दर महज 3 से चार फीसदी रही है। ऐसे में यह छह फीसदी तक कैसे पहुंचेगी? स्वामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किस क्षेत्र पर है, यह भी स्पष्ट नहीं है। सरकार की बजट को लेकर कोई रणनीति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed