फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   study finds Many extreme events of 2023 in line with predictions of warmer world

Study: अध्ययन में हैरान करने वाला दावा, पिछले साल की मौसम से जुड़ी कई चरम घटनाएं भविष्य के अनुमानों का हिस्सा

Sun, 21 Apr 2024 01:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

लेखकों ने कहा कि कैलिफोर्निया में सूखा पड़ना, जबकि हॉर्न ऑफ अफ्रीका में बाढ़ आना सामान्य नहीं है। आने वाले दशकों में इस तरह की अधिक घटनाओं के होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
study finds Many extreme events of 2023 in line with predictions of warmer world
कई चरम घटनाएं भविष्य के अनुमानों का हिस्सा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दुनिया भर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सूखे के हालात हो गए हैं। पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। साल 2023 में वार्मिंग अल नीनो घटना के कारण गर्मी तेजी से बढ़ी और अब इस साल हालात और बदतर होने वाले हैं। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि दुनिया भर के कई क्षेत्रों में एक साथ भीषण गर्मी का सामना करना एक गर्म ग्रह की विशेषता बन सकता है।

विज्ञापन


रिकॉर्ड-तोड़ गर्म तापमान से जुड़ी अधिक घटनाएं
इसके अलावा, 2023 के मौसम और जलवायु की समीक्षा करने वाले नए शोध में यह भी कहा गया है कि पिछले साल अनुभव की गई कई चरम घटनाएं गर्म दुनिया के बारे में पहले की गई भविष्यवाणियों के अनुरूप हैं।सबसे गर्म वर्ष की घटनाओं को रिकॉर्ड पर रखते हुए शोधकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में रिकॉर्ड-तोड़ गर्म तापमान से जुड़ी अधिक घटनाएं और भारी बारिश को बढ़ाने वाले चक्रवात क्रम में हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि चरम घटनाओं के मौसम में परिवर्तन भी एक और प्रवृत्ति है।
विज्ञापन


एडवांस इन एटमॉस्फेरिक साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के सह-लेखक और यूके में मेट ऑफिस के रॉबिन क्लार्क ने कहा, 'हम उन मौसमों में चरम सीमाओं को देख रहे हैं जिनमें वे आमतौर पर कम संभावना रखते हैं। उदाहरण के लिए हीटवेव। दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, ब्राजील, मोरक्को और दक्षिण अफ्रीका में वसंत 2023 में दिखाई दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर के कई क्षेत्र एक साथ भीषण गर्मी
शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके अलावा दुनिया भर के कई क्षेत्र एक साथ भीषण गर्मी पड़ रही है, जो एक गर्म ग्रह की विशेषता बन सकता है। उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कई क्षेत्रों में पिछले साल जुलाई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी महसूस की गई। 

 चक्रवातों की घटनाओं ने भारी बारिश को बढ़ाया
अध्ययन में यह भी पाया गया कि चक्रवातों की घटनाओं ने भारी बारिश को बढ़ा दिया है। इसकी वजह से लीबिया और उत्तरी चीन में बाढ़ जैसी घटनाएं दर्ज की गईं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में वृद्धि बदलती जलवायु का ही हिस्सा है। यह घटनाएं भी भविष्य के अनुमानों का भाग है। 

अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी
प्रमुख लेखक वेंक्सिया झांग का कहना है, 'पिछले साल हुईं कई घटनाएं गर्म दुनिया में अनुमानित भविष्य के बदलावों के अनुरूप हैं, जो आने वाली चुनौतियों को दिखाती हैं। जबकि कुछ आश्चर्यचकित करने वाली थीं, जो सुझाव देती हैं कि अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है।'


लेखकों ने कहा कि कैलिफोर्निया में सूखा पड़ना, जबकि हॉर्न ऑफ अफ्रीका में बाढ़ आना सामान्य नहीं है। आने वाले दशकों में इस तरह की अधिक घटनाओं के होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सूखे की अलग-अलग घटनाओं की तुलना में सूखे से बाढ़ की घटनाओं का प्रभाव अधिक गंभीर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed