फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study: Epidemic and famine strike after bamboo flowers, symptoms have always visible in the Northeast of India

अध्ययन: बांस में फूल लगने के बाद महामारी और अकाल का दंश, भारत के पूर्वोत्तर में हमेशा दिखाई दिए हैं लक्षण

Wed, 13 Nov 2024 06:26 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 06:26 AM IST
सार

बांस में फूल आना हमेशा से ही अशुभ माना जाता है। कारण साफ है कि बांस में फूल लगने के बाद बांस का अंत हो जाता है। एक अध्यन की माने भारत में अकाल और महामारी के लिए भी बांस के पौधों के फूलने को जिम्मेदार माना गया है।

विज्ञापन
Study: Epidemic and famine strike after bamboo flowers, symptoms have always visible in the Northeast of India
बांस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Free Pic

विस्तार

बांस में फूल आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। फूल लगने के बाद बांस के पेड़ का अंत हो जाता है। बांस के फूल आने का मतलब है कि वह झाड़ अपना जीवनकाल पूरा कर चुका है, लेकिन साथ ही एक नई रिपोर्ट में पूर्वोत्तर भारत में अकाल के लिए बांस के पौधों के फूलने को जिम्मेदार माना गया है।
विज्ञापन


मिजोरम बना उदाहरण
मिजोरम सरकार ने 1815 से शुरू होकर दो शताब्दियों से अधिक समय से राज्य में लगभग 50 सालों के अंतराल पर अकाल पड़ने का रिकॉर्ड रखा है। आंकड़ों से पता चलता है कि मिजोरम राज्य ने भी उसी समय अकाल का सामना किया जब बांस में फूल लगे। मिजोरम में पहली बार 1911 में अकाल पड़ा था। फिर 1959 में और उसके बाद 2007 में। 
विज्ञापन


क्या कहता रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोग बांस के पौधे के फूलने की इस चक्रीय घटना को मौतम कहते हैं। यह नाम बांस की एक प्रजाति से लिया गया है। ऐतिहासिक आंकड़े और स्थानीय कहावत बांस के दुर्लभ फूल के घातक परिणामों की गवाही देती हैं। पूर्वोत्तर भारत के मिजो लोगों ने पीढ़ियों से इस घटना को सहन किया है। वर्ष 2009 में बांस के फूल खिलने के बाद मिजोरम के लाखों लोगों को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 से 120 साल चलता है फूल खिलने का चक्र
बांस में फूल खिलने का चक्र 40 से 120 साल तक चल सकता है। मिजोरम में मेलोकाना बैक्सीफेरा बांस की एक बड़ी प्रजाति है जिसे स्थानीय रूप से मौतुक के रूप में जाना जाता है। यह हर 48 से 50 साल में एक बार फूलता है और इस समय लाखों बांस के पौधे भारी मात्रा में बीज पैदा करते हैं। इस क्षेत्र के काले चूहों की आबादी इन पोषक तत्वों से भरपूर बीजों की ओर आकर्षित होती है और उनकी आबादी में अचानक वृद्धि देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed