{"_id":"5ca05ac7bdec22141e223930","slug":"students-can-complete-dream-to-study-from-the-education-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजुकेशन लोन से छात्र पूरा कर सकते हैं विदेश में पढ़ाई करने का सपना","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एजुकेशन लोन से छात्र पूरा कर सकते हैं विदेश में पढ़ाई करने का सपना
Sun, 31 Mar 2019 11:44 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल का महीना हायर एजुकेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो जाती है। छात्र अपने लिए हायर एजुकेशन के लिए विकल्प तलाशने लगते हैं तो परिजनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पैसों का इंतजाम करना होता है। पिछले कुछ दशकों पर नजर डालें तो शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में एजुकेशन लोन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
हायर एजुकेशन के लिए बैंक या एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) से एजुकेशन लोन मिलता है। इस तरह का लोन उन भारतीय नागरिकों को मिलता है, जिन्होंने किसी पेशेवर या तकनीकी कोर्स में दाखिला लिया हो या फिर मैरिट के आधार पर उनका देश या विदेश के किसी संस्थान में चयन हुआ हो। देश में हायर एजुकेशन के लिए बैंक 10 लाख रुपये और विदेशों में जाकर पढ़ने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन देते हैं।
विज्ञापन
हायर एजुकेशन लोन के लिए सबसे पहली शर्त ये है कि छात्र का भारतीय निवासी होना जरूरी है, साथ में उसने देश या विदेश के किसी कॉलेज में दाखिला ले रखा हो। आईआईटी, आईआईएमएस, एम्स और आईएसबी जैसे प्रमुख संस्थानों के लिए, बैंक अक्सर एक विशेष ब्याज दर पर बड़ा लोन देते हैं। ग्रेजुएशन लोन के आवेदन करने के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और और पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स के लिए ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट की कॉपियां जमा करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
दस्तावेज जमा करते समय वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स दिखाने पड़ते हैं। आप जिस संस्थान में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं उस संस्थान का एडमिशन लेटर भी जमा करना पड़ता है। वह इंस्टिट्यूट, यूजीसी और एआईसीटीई जैसी संस्थाओं द्वारा सर्टिफाइड होना चाहिए, या बैंक द्वारा एलिजिबल माना जाना चाहिए।