फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student assaulted for insisting on reply in Marathi in WhatsApp group; four classmates booked

Maharashtra: व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी में जवाब देने की जिद कर रहा था छात्र, सहपाठियों ने किया हमला; केस दर्ज

Sat, 26 Jul 2025 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

Maharashtra: नवी मुंबई में मराठी में बात करने की जिद करने पर छात्रों में विवाद हुआ। चार छात्रों ने कथित तौर पर एक सहपाठी पर हमला किया। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक छात्रो को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन
Student assaulted for insisting on reply in Marathi in WhatsApp group; four classmates booked
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra

विस्तार

नवी मुंबई में एक सहपाठी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से एक को गिरफ्तार भी किया गया है। सहपाठी ने व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी में बातचीत करने पर जोर दिया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

  
सूरज पवार (20 वर्षीय) ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह और उनके सहपाठी कॉलेज के बाहर थे, तभी सहपाठी फैजान नाइक ने हिंदी में जवाब दिया, तो पवार ने मराठी में बात करने को कहा। इस पर विवाद हो गया। पवार ने आरोप लगाया कि नाइक और तीन अन्य सहपाठियों ने उनके सिर पर हॉकी स्टिक से हमला किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने करीब 20 वाहनों को मारी टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाइक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हथियार के इस्तेमाल से चोट पहुंचाने का आरोप है।

महाराष्ट्र में हाल ही में प्राथमिक स्कूलों में तीन भाषा के फॉर्मूले को लागू करने को लेकर विवाद हो गया था। मराठी और अंग्रेजी के अलावा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल किया था। हालांकि, बाद में इस फैसले का वापस ले लिया गया। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने गैर-मराठी भाषियों पर हमले किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed