{"_id":"61b5f2886b372129a746f9d8","slug":"struggling-actress-arrested-in-mumbai-for-harassing-her-minor-girl-servant-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: नाबालिग नौकरानी को किया प्रताड़ित, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: नाबालिग नौकरानी को किया प्रताड़ित, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, आरोपी महिला गिरफ्तार
Sun, 12 Dec 2021 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:30 PM IST
सार
पुलिस ने एक महिला को अपनी नाबालिग नौकरानी के साथ मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को महिला ने पीड़िता के साथ अभद्रता की हदें पार कर दी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के वर्सोवा इलाके की रहने वाली एक महिला को अपनी नौकरानी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पर यह आरोप भी है कि उसने अपनी नाबालिग नौकरानी के जबरन कपड़े उतारे और मारपीट कर उसका वीडियो बनाया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है और वर्सोवा में अकेले ही रहती है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला को पता था कि जिस लड़की को वह काम पर रख रही है वह नाबालिग है, इसके बावजूद उसने लड़की को काम पर रखा। पीड़िता के अनुसार वह चार महीने से आरोपी महिला के घर में काम कर रही थी। आरोपी महिला ने इससे पहले भी कई बार काम ठीक से न करने को लेकर पीड़िता के साथ मारपीट की थी और उसे प्रताड़ित भी किया था।
विज्ञापन
काम करने में हुई देर तो मारा पीटा और की अभद्रता
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि बीते सोमवार की रात को मुझे काम पूरा करने में कुछ देर हो गई थी। इसे लेकर मेरे साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया फिर वीडियो बनाई गई और तस्वीरें खींची गईं। पीड़िता के घरवालों को इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब पीड़िता की बहन ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे।
विज्ञापन
बहन ने देखे चोट के निशान तो सामने आई पूरी बात
इसके बाद उसके घर वाले पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।