फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Street Food Festival being organized at Jawaharlal Stadium from 13-15 January

Street Food: एक ही जगह पर मिलेगा 500 स्ट्रीट फूड का स्वाद, खाने के शौकीनों के लिए बेहद खास होगा ये आयोजन

Tue, 10 Jan 2023 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

Street Food: इस मेले में कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य के वेंडर भाग लेंगे। इसमें हर क्षेत्र में मिलने वाले स्ट्रीट फूड को समायोजित किया जा रहा है। लोगों को खाने के लिए 500 से ज्यादा स्ट्रीट फूड मिलेंगे...

विज्ञापन
Street Food Festival being organized at Jawaharlal Stadium from 13-15 January
Street Food - फोटो : iStock

विस्तार

घर का बना खाना चाहे जितना स्वादिष्ट हो, लेकिन खाने के शौकीनों को जब तक 'स्ट्रीट फूड' का स्वाद नहीं मिल जाता, उनका खाना अधूरा ही रह जाता है। खाने के ऐसे शौकीनों के लिए राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में 13-15 जनवरी के बीच स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के हर कोने के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा जा सकता है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस मेले का उद्घाटन 13 जनवरी को करेंगे।

विज्ञापन

नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट फूड वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) के अध्यक्ष अरबिंद सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण लगभग दो साल तक स्ट्रीट फूड का कारोबार पूरी तरह ठप रहा। इससे स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब इस आयोजन के जरिए वे खाने के शौकीनों को बताना चाहते हैं कि वे स्वास्थ्य-सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाते हुए एक बार फिर लोगों को उनके मनपसंद की चीजें खिलाने के लिए तैयार हैं। इस मेले में कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य के वेंडर भाग लेंगे। इसमें हर क्षेत्र में मिलने वाले स्ट्रीट फूड को समायोजित किया जा रहा है। लोगों को खाने के लिए 500 से ज्यादा स्ट्रीट फूड मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed