फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   storm hits north India and damage to taj mahal and other monuments

आंधी-तूफान की चपेट में आए स्मारक, 368 सालों बाद ताज को भी पहुंचा नुकसान

Sat, 05 May 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
storm hits north India and damage to taj mahal and other monuments

आंधी-तूफान के कहर ने उत्तर भारत के कई हिस्सों को प्रभावित किया है, जिसकी चपेट में लोग ही नहीं स्मारक भी आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजमहल की दो मीनारें हिल गईं और एक का दरवाजा टूट गया। चौंका देने वाली बात है कि पहली बार कुदरती कहर से ताज को नुकसान हुआ है और ये करीब 368 साल बाद हुआ है। ताज के अलावा फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्मारक भी नुकसान से बच नहीं पाए हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में स्थित सलीम चिश्ती के बादशाही दरवाजे के बरामदे का छज्जा टूट कर गिर गया। साथ ही जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे भी टूटे हैं। साल 2015 में भी भंयकर तूफान आया था, लेकिन स्मारकों को नुकसान नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


यूपी को भारी नुकसान पहुंचने पर सीएम योगी ने किया ट्वीट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक बने सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य को नुकसान पहुंचने पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'यूपी के लोगों माफ करिये। आपके सीएम कर्नाटक में व्यस्त हैं। जल्द लौटेंगे।' अब योगी लौट रहे हैं। शनिवार को आगरा जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिनों में भी तूफान का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि प. बंगाल, ओडिशा, बिहार और यूपी में आंधी के साथ बारिश संभव है। राजस्थान में तूफान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed