{"_id":"63fac99d76bdc786e10de087","slug":"stones-thrown-at-vande-bharat-express-in-bengaluru-windows-damaged-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, खिड़कियों के शीशे चटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, खिड़कियों के शीशे चटके
Sun, 26 Feb 2023 08:28 AM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:28 AM IST
सार
Vande Bharat: डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''ट्रेन संख्या 20608 मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
- फोटो : Social Media
विस्तार
बेंगलुरु में कुछ लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके इससे ट्रेन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पश्चिम रेलवे ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जा रही थी। रेलवे ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''ट्रेन संख्या 20608 मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना आज कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
विज्ञापन
हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल में जनवरी में ट्रेनों में पथराव के 21 मामले और फरवरी में ऐसे 13 मामले दर्ज किए।
विज्ञापन