{"_id":"6afe9cccb6cc15fd8a0befc8","slug":"stones-and-eggs-hurled-at-mahua-moitras-car-in-west-bengal-nadia-district-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदिया में महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे: बोलीं- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हमला; मूकदर्शक बनी रही पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नदिया में महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे: बोलीं- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हमला; मूकदर्शक बनी रही पुलिस
Thu, 19 Nov 2026 12:23 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालिगंज में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को निशाना बनाया गया है। महुआ ने भाजपा समर्थकों पर उनकी कार को धक्का देने, अंडे फेंकने और काफिले को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महुआ ने इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा, टीएमसी, सांसद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालिगंज में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की कार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महुआ ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता उनकी कार को धक्का दे रहे थे और उस पर लाठियों व अंडों से हमला कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
महुआ मोइत्रा के मुताबिक, पुलिस हमलावरों को हटाने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने के लिए कह रही थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को पहले ही इस घटना की आशंका के बारे में बता दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में आधे घंटे तक हंगामे का आरोप
महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में करीब आधे घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमलावरों को हटाने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने के लिए कह रही थी। टीएमसी सांसद ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से इस घटना की आशंका थी और पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की सुरक्षा में चल रहे उनके काफिले को भीड़ ने रोककर कार्यक्रम में बाधा डाली और हमला किया।
सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट पर भी उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और जस्टिस दीपांकर दत्ता को संबोधित करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनसे अंडों का सामना करने के लिए कहा गया था, लेकिन अब उनकी कार पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की अवमानना नहीं कर रही हैं। साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट से पूछा कि इस घटना पर क्या कार्रवाई की है।
बोलीं- लोकसभा की 78 महिला सांसदों में से एक के साथ ऐसा हो रहा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि वह लोकसभा की 78 महिला सांसदों में से एक हैं और उनके साथ इस तरह की घटना हो रही है। उन्होंने न्यायपालिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है और इसके बावजूद उनसे अवमानना की बात की जा रही है। महुआ ने जस्टिस दत्ता समेत संबंधित लोगों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।

CJI Supreme Court Suryakant, CJI Kolkata HC -BJP goons physically pushing my car attacking with sticks, eggs while police are doing NOTHING to clear them. Police is instead telling me to leave . We had information this would happen and police were informed. In spite of this no steps were taken.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) November 19, 2026