{"_id":"5c6d4a0abdec220bb35c3e67","slug":"stone-pelting-on-vande-bharat-express-third-incident-in-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो महीने में तीसरी बार हुई ऐसी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो महीने में तीसरी बार हुई ऐसी घटना
Wed, 20 Feb 2019 06:09 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार को एक पत्थर फेंका गया जिससे इसकी खिड़की के शीशे टूट गए। भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी के साथ दो महीने में ऐसी तीसरी घटना हुई है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलगाड़ी टुंडला स्टेशन पार कर रही थी तभी यह घटना घटी। इस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी का संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली और आगरा के बीच पिछले वर्ष दिसम्बर में ट्रायल रन के दौरान भी रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे। उस महीने में इस तरह की एक और घटना हुई थी। पथराव की पहली घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन इलाकों में अभियान की शुरुआत की थी जहां रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे।
विज्ञापन