फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors

Rakesh Jhunjhunwala: जिसके इशारे का इंतजार करता था शेयर बाजार, उस दिग्गज ने नए निवेशकों को दिए थे ये टिप्स

Sun, 14 Aug 2022 11:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Aug 2022 11:59 AM IST
सार

राकेश झुनझुनवाला के टिप्स से आज भारत में लाखों लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। झुनझुनवाला हमेशा रिक्स लेने की बात करते थे। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया था कि स्टॉक मार्केट में बड़े चमत्कार भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का शेयर बाजार और इसमें निवेश करने वाले लाखों निवेशक जिसके एक इशारे का इंतजार करते थे, वह दिग्गज राकेश झुनझुनवाला आज दुनिया से अलविदा हो गया है। महज 5000 रुपये से शेयर बाजार में निवेश शुरू करने वाले इस दिग्गज की वर्तमान नेटवर्थ 43 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। कई नामी कंपनियों में निवेश करने के बाद झुनझुनवाला ने पिछले सप्ताह ही अकासा एयरलाइंस में भी निवेश किया था। यह निवेश ऐसे समय में हुआ था, जब ज्यादातर एयरलाइंस घाटे में चल रही हैं। भले ही बाजार के जानकार इसे बचकाना निवेश कहें, लेकिन राकेश झुनझुनवाला बाजार के वे बिग बुल थे, जो माटी को भी सोना बना देते थे। 

विज्ञापन

उनके दिए टिप्स से आज भारत में लाखों लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। झुनझुनवाला हमेशा रिक्स लेने की बात करते थे। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया था कि स्टॉक मार्केट में बड़े चमत्कार भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं नए निवेशकों के लिए उनके कुछ टिप्स, जिन्हें आज लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रिस्क से क्या घबराना?

Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
राकेश झुनझुनवाला का निधन - फोटो : PTI

राकेश झुनझुनवाला कहते थे कि गलतियों से कभी भी न डरो। उन्होंने कहा था शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई फैसले लेने होते हैं। कई बार फैसला गलत भी होता है, लेकिन आप डरेंगे तो फैसला नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा था, मुझसे भी गलतियां हो जाती हैं। 

विज्ञापन

पहले कर लें पूरी रिसर्च 

Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
राकेश झुनझुनवाला का निधन - फोटो : Amar Ujala

किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। वे कहते थे कि कंपनी के बिजनेस, बैलेंस शीट, उसके मैनेजेंट और आगामी प्लान के बारे में पूरी रिसर्च जरूरी है। हालांकि, अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग कर रहे हैं तो इसकी कोई खास जरूरत नहीं है। 

लंबा निवेश फायदेमंद 

Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला

झुनझुनवाला हमेशा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की बात करते थे। नए निवेशकों के लिए वे कहते थे कि अगर यहां रहना है तो लंबी अवधि के लिए निवेश करें। बाजार में पैसे को मेच्योर होने के लिए समय देना जरूरी है। वह निवेशकों से कहते थे कि बाजार में थोड़ा इंतजार करेंगे, तो रिटर्न निश्चित ही मिलेगा।

एक साथ न झोंके पैसा 

Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
राकेश झुनझुनवाला का निधन - फोटो : Amar Ujala

शेयर बाजार में कभी भी पूरा पैसा न लगाएं। झुनझुनवाला कहते थे कि थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्टमेंट ही बेहतर रिटर्न की गारंटी देता है। किसी एक शेयर में पैसा लगाते समय अपनी रकम को कुछ हिस्सों में बांट लें और समय-समय पर खरीदारी करें। अगर शेयर में गिरावट आती है तो खरीदारी जारी रखें। इससे आपकी खरीद का औसत घटता जाएगा।

वैल्यू पर दें ध्यान 

Stock Market veteran Rakesh Jhunjhunwala Tips for new investors
छह अक्तूबर को राकेश झुनझुनवाला ने पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। - फोटो : अमर उजाला

राकेश झुनझुनवाला कहते थे कि कभी भी कंपनी के शेयर की कीमत देखकर उसमें निवेश न करे। जरूरी नहीं कि ज्यादा कीमत वाले शेयर ज्यादा रिटर्न दें। निवेश करते समय शेयर की कीमत नहीं,  कंपनी की वैल्यू देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed