{"_id":"5a8483b24f1c1b0a7b8b7146","slug":"stir-on-the-karnataka-government-plan-to-celebrate-muslim-rule-or-tipu-sultan-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम शासन का जश्न मनाने की कर्नाटक सरकार की योजना पर बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुस्लिम शासन का जश्न मनाने की कर्नाटक सरकार की योजना पर बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर पहले विवादों में घिर चुकी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की एक और मुस्लिम शासन के जश्न मनाने की योजना से विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की सिद्धारमैया की सरकार दरअसल बहमनी सल्तनत की कला और संस्कृति का उत्सव मनाना चाहती है। सरकार की इस प्रस्तावित योजना से सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर पहले भी विवादों में घिरी थी कांग्रेस सरकार
विज्ञापन
भाजपा ने प्रस्तावति बहमनी उत्सव पर आपत्ति जताई है। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे सैदिन का कहना है कि बहमनी के शासक हिंदुओं के हत्यारे और मंदिरों को तोड़ने वाले थे। उन्होंने लाखों हिंदुओं को मारा, महिलाओं से बलात्कार किया और अब कांग्रेस उनका जश्न मना रही है। वहीं कांग्रेस के कलबुर्गी जिला प्रभारी मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि यह एक दिन का उत्सव होगा।
विज्ञापन
उत्सव मनाने का फैसला वहां के साहित्यकारों से परामर्श के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा उन्हें बहमनी उत्सव की कोई जानकारी नहीं है। वह इसका पता करेंगे। बहमनी सल्तनत मुस्लिम साम्राज्य था, जिसने दक्कन क्षेत्र में करीब 1347 से 1526 के बीच शासन किया। बीदर और कलबुर्गी को इसकी राजधानी बताया जाता है।