{"_id":"63ce86b9bd60e3138f4d0399","slug":"still-don-t-know-much-about-shah-rukh-khan-barely-watch-films-himanta-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: CM सरमा बोले- अब भी शाहरुख के बारे में ज्यादा नहीं जानता, अमिताभ-धर्मेंद्र-जितेंद्र की ही फिल्में देखीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: CM सरमा बोले- अब भी शाहरुख के बारे में ज्यादा नहीं जानता, अमिताभ-धर्मेंद्र-जितेंद्र की ही फिल्में देखीं
Mon, 23 Jan 2023 06:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, मैंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र की फिल्में देखी हैं। मैं अभी भी शाहरुख खान के बारे में ज्यादा नहीं जानता। वर्ष 2001 के बाद से मैंने छह से सात से अधिक फिल्में नहीं देखी हैं।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वह अब भी शाहरुख खान के बारे में ज्यादा नहीं जानते और मुश्किल से ही फिल्में देखते हैं। सरमा ने यह भी कहा कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के बारे में बहुत कम जानकारी है। सरमा की ओर से यह टिप्पणी तब आई है जब उनकी उनकी बातचीत 'शाहरुख खान कौन है' से 'शाहरुख ने मुझे कॉल किया' वाले बदलाव की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र की फिल्में देखी हैं। मैं अभी भी शाहरुख खान के बारे में ज्यादा नहीं जानता। वर्ष 2001 के बाद से मैंने छह से सात से अधिक फिल्में नहीं देखी हैं। शाहरुख के साथ बातचीत के बारे में सरमा ने कहा कि उन्हें शनिवार शाम 7:40 बजे अभिनेता से एक टेक्स्ट मैसेज मिला था, जिसमें कहा गया था, 'मैं शाहरुख खान हूं। मैं आपसे बात करना चाहता हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कतार में कई लोग थे जो मुझसे बात करना चाहते थे। उन्हें क्लियर करने के बाद रविवार देर रात दो बजे उन्हें (शाहरुख को) एक मैसेज भेजा गया, जिसमें लिखा गया कि मैं कॉल के लिए उपलब्ध हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
फिल्म के खिलाफ बहिष्कार के आह्वान पर सरमा ने कहा कि जो लोग फिल्म देखने के इच्छुक हैं, वे ऐसा करेंगे और बाकी इसे छोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार असम का नाम खराब नहीं होने देगी।
'शाहरुख खान कौन है' वाले बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं उन्हें क्यों जानूं? मुझे वास्तव में नहीं पता था कि वह इतना महान व्यक्ति हैं ... मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता। मैं पुराने अभिनेताओं के बारे में जानता हूं। सितारों के लिए आकर्षण पीढ़ियों में भिन्न होता है।
उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, मैं राज्य के पूरे तीन करोड़ लोगों या यहां तक कि अपने मतदाताओं को भी नहीं जानता, जिनका मैं ऋणी हूं। दक्षिणपंथियों द्वारा 'पठान' के पोस्टर फाड़े जाने का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि पोस्टर फाड़ना कोई अपराध नहीं है और उन्होंने जानना चाहा कि किस कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, राजनेताओं के पोस्टर हर समय फाड़े जाते हैं लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं होती है। अब समय आ गया है कि लोग अपनी मानसिकता बदलें। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में यहां नरेंगी इलाके में एक सिनेमा हॉल में घुसकर 'पठान' के पोस्टर फाड़ दिए थे, उन्हें जलाया था और फिल्म के खिलाफ नारे लगाए थे। खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।