फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   STF arrested four suspects from Kolkata, Jihad related material recovered in phone

प.बंगाल: एसटीएफ ने आईएस के चार संदिग्धों को पकड़ा, जिहाद से संबंधित सामग्री बरामद

Tue, 25 Jun 2019 12:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Tue, 25 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
STF arrested four suspects from Kolkata, Jihad related material recovered in phone
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विज्ञापन

कोलकाता से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्धों का संबंध इस्लामिक स्टेट (आईएस) से है। गिरफ्तार चार लोगों में से तीन बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं जबकि एक भारतीय है। 

एसटीएफ ने तीनों बांग्लादेशियों का संबंध जमात-उद-दावा से होने का दावा किया है। एसटीएफ की टीम ने सोमवार को दो बांग्लादेशियों को सियालदह रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल के आसपास से तो एक भारतीय सहित दो लोगों को हावड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एसटीएफ ने गिरफ्तार लोगों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसमें जिहाद से संबंधित फोटो, वीडियो, मैसेज और साहित्य मौजूद हैं। गिरफ्तार तीनों बांग्लादेशी भारत में अपने संगठन के लिए भर्ती और फंडिग करने में शामिल हैं। कोलकाता पुलिस चारों संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तीनों बांग्लादेशी आतंकी भारत में अपने संगठन के लिए पैसा इकट्ठा करते थे और लोगों की भर्तियां करते थे। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed