{"_id":"5795ef594f1c1b8a0221e051","slug":"step-mother-sold-minor-for-6-3-lakh-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने 14 साल की नाबालिग को 6.3 लाख में 35 साल के अधेड़ को बेचा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सौतेली मां ने 14 साल की नाबालिग को 6.3 लाख में 35 साल के अधेड़ को बेचा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: नाबालिग को शादी के लिए बेचा गया।
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नल्लासोपारा पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लच्छाराम नाम के इस शख्स पर एक नाबालिग लड़की को शादी के नाम पर जाली रूप से 6.3 लाख रुपये में खरीदने का आरोप है।
दरअसल शनिवार की रात नल्लासोपारा पुलिस चौकी में एक नाबालिग लड़की ने 35 वर्षीय लच्छाराम कृपाराम चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हांफती-कांपती पुलिस स्टेशन पहुंची लड़की के हाथों में कुछ कागजात थे, जिसमें उसे 20 वर्ष का दिखाया गया था। लड़की का आरोप है कि लच्छाराम शारीरिक और मानसिक तौर प्रताड़ित करता है। लड़की ने पुलिस को बताया कि लच्छाराम से कथित शादी के लिए उसे 6.3 लाख रुपये में बेचा गया था।
मूल तौर पर राजस्थान में पाली जिले के रंगम गांव की रहने वाली नाबालिग 13 वर्ष की थी, जब 10 साल पहले ये सौदा हुआ था। यह तीसरी बार था जब उसे कुछ लाख रुपयों में बेचा गया, यह सब कुछ लच्छाराम की पत्नी बनने के लिए था।
विज्ञापन
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लच्छाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि लच्छाराम मानव तस्करी के किसी बड़े गैंग से जुड़ा हो सकता है।

सौतेली मां ने पैसों के लिए बेचा
फाइल फोटोः नाबालिग की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस
- फोटो : Getty Images
महीनों तक चुपचाप लच्छाराम के उत्पीड़न का शिकार होती आई लड़की शनिवार को तुलिन्ज पुलिस स्टेशन के तहत आने वाली संतोष भवन पुलिस चौकी पहुंची। पीड़ित से पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस अधिकारी दंग रह गए। पीड़ित की लड़की की मां कई सालों पहले गुजर गई, जबकि पिता अपनी दूसरी शादी के बाद चल बसे। ऐसी स्थिति में पीड़ित लड़की के पास अपनी सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों के साथ रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कहा कि वह सितंबर में लौटकर अपने घर रंगम गई थी। यहां उसकी सौतेली मां ने उसे लच्छाराम चौधरी को बेच दिया ताकि उसकी शादी हो सके। पीड़ित लड़की की उम्र के चलते कानूनी प्रावधानों से बचने के लिए शांति ने एक एफिडेविट करते हुए पीड़ित को 20 साल का बताया। इसके बिनाह पर लच्छाराम ने उससे शादी की।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सौतेली मां शांति ने राजस्थान में ही पीड़ित लड़की को दो बार बेचा था। पहली बार उसे 50 हजार रुपये बेचा और दूसरी बार 5.80 लाख रुपये में बेचा। इसके बाद जब चौधरी ने उसे 6.3 लाख रुपये की पेशकश की, तो शांति के पास मना करने के लिए कुछ खास कारण नहीं थे।

15 लाख में बेचने की फिराक में था
फाइल फोटोः जांच में तस्करी के बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।
- फोटो : Getty Images
शादी के बाद जोड़ा काम के लिए नल्लासोपारा में संतोष भवन पहुंचा और यहां पर चौधरी ने राशन की दुकान शुरू की। नाबालिग का आरोप है कि यौन उत्पीड़न के अलावा चौधरी उसे छोटे कमरे में बंद करके रखता और बाहर नहीं आने देता।
शनिवार की शाम, नाबालिग ने लच्छाराम को किसी के साथ बातचीत में 15 लाख रुपये में उसे बेचने की बात सुनी। दोबारा बेचे जाने की बात से आतंकित नाबालिग किसी तरह पुलिस के पास पहुंची।
नाबालिग के बयान को दर्ज करने और आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर मामले की आगे जांच हो तो राजस्थान में मानव तस्करी के बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।
पुलिस के साथ पूछताछ में लच्छाराम चौधरी ने कहा कि उसके राज्य में नाबालिगों को पत्नी के रूप में बेचा जाना आम बात है। इनमें से कुछ शादी के बाद उन्हें अपने साथ रखते हैं, जबकि कुछ ज्यादा पैसे में उन्हें दोबारा बेच देते हैं। लच्छाराम ने कहा कि मैंने भी उसे 6.3 लाख रुपये में शादी करने के लिए उसे खरीदा था।
पुलिस ने कहा कि लच्छाराम के दावों की जांच करेंगे ताकि पचा चल सके कि इसकी जड़ें कितनी गहरी हैं।
इस बीच पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जांच में नाबालिग के 14 साल के होने की पुष्टि हुई है। तुनिलगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कैलाश बर्वे ने कहा, 'हमने उसके पति को रेप और आईपीसी के कई प्रावधानों में गिरफ्तार किया है'।
पुलिस इस मामले में अब अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्लान बना रही है। इंस्पेक्टर बर्वे ने कहा कि पीड़ित की सौतेली मां और आरोपियों के परिवार को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजेंगे।