फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: एक जगह पर देश की विभूतियों की मूर्तियां, संसद भवन परिसर में प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन

Sun, 16 Jun 2024 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

Photos: एक जगह पर देश की विभूतियों की मूर्तियां, संसद भवन परिसर में प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन 

विज्ञापन
Statues of country's personalities at one place, Prerna Sthal inaugurated in Parliament House complex
संसद परिसर में प्रेरणा-स्थल - फोटो : पीटीआई

संसद भवन की भव्यता को और बढ़ाने के लिए लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन परिसर में 'प्रेरणा स्थल' का निर्माण किया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन किया। प्रेरणा-स्थल का निर्माण आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो संसद भवन के अंदर एक ही स्थान पर महान नेताओं की प्रतिमाओं को देख सकेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

Statues of country's personalities at one place, Prerna Sthal inaugurated in Parliament House complex
प्रेरणा स्थल पर महान विभूतियों की प्रतिमाएं। - फोटो : पीटीआई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संसद भवन परिसर में हमारे देश के सभी महान लोगों, क्रांतिकारियों, अध्यात्मवादियों, सांस्कृतिक नेताओं, जिन्होंने नई चेतना जगाई, उनकी प्रतिमाएं अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गई हैं। जिस पर लोकसभा ने फैसला किया है किए इन सभी महान विभूतियों की मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एक जगह पर स्थापित किया जाएगा। इसलिए संसद भवन में प्रेरणा स्थल का निर्माण किया जा रहा है, जो यहां आने वाले सभी भारत और विदेशी आगंतुक, जो भारत के लोकतंत्र के बारे में जानना चाहते हैं, उन्हें पूरी जानकारी मिल सके।

Statues of country's personalities at one place, Prerna Sthal inaugurated in Parliament House complex
प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : पीटीआई

बिरला ने जानकारी देते हुए कहा कि चाहे वो महात्मा गांधी, बाबा साहेब, महाराणा प्रताप या छत्रपति शिवाजी की मूर्तियां हो, हम सभी महान लोगों की मूर्तियों को एक जगह पर ला रहे हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी इन सभी महान विभूतियों के द्वारा इतिहास में दिए गए उनके बलिदान, संघर्षों और आध्यात्मिक और सांस्कृतिक योगदान को जान सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Statues of country's personalities at one place, Prerna Sthal inaugurated in Parliament House complex
प्रेरणा स्थल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर और अन्य केंद्रीय मंत्री। - फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि सभी मूर्तियों के पास उन महान विभूतियों के बारे में जानकारी और इतिहास में उनके योगदान-संघर्षों को नई टेक्नोलॉजी के माध्यम उपलब्ध होगी। जिससे यहां आने वाले सभी आंगतुक सरलता से भारत को महान बनाने में उनके योगदान को जान सके।
विज्ञापन
Statues of country's personalities at one place, Prerna Sthal inaugurated in Parliament House complex
प्रेरणा स्थल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

बता दें कि कुछ दिन पहले संसद भवन परिसर से कई महापुरुषों की मूर्तियों का हटाने का आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया था। जिसके जवाब में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद भवन परिसर से किसी भी महापुरुष की प्रतिमा को हटाया नहीं गया है। बल्कि सभी महापुरुषों की मूर्तियों को संसद भवन परिसर में एक जगह पर सम्मानजनक तरीके से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए संसद भवन परिसर में भव्य प्रेरणा स्थल का निर्माण किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed