फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Statue of Unity will be more secured, 272 CISF personnel will be deployed from August 25

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी होगी अधिक सुरक्षित, 25 अगस्त से तैनात होंगे सीआईएसएफ के 272 जवान

Wed, 19 Aug 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Aug 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Statue of Unity will be more secured, 272 CISF personnel will be deployed from August 25
Statue of unity - फोटो : PMO

गृह मंत्रालय ने गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती के लिए मंजूरी दे दी है। पहले चरण में यहां 272 जवानों की 25 अगस्त से तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय का कहना है कि सक्षम अधिकारियों की ओर से गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सुरक्षा के लिए 272 जवानों को तैनात करने का फैसला किया है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन को एक पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि सीआईएसएफ के जवान देश के कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करते हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली की तमाम सरकारी इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा भी सीआईएसएफ के पास ही है। अब इस सुरक्षा बल के जवानों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सुरक्षा के लिए भी तैनात करने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में अभी पर्यटकों का प्रवेश बंद है, जिसे दो सितंबर से खोले जाने की संभावना है। बता दें कि राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले कोविड-19 महामारी को देखते हुए आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed