फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Statue of Unity Guides returned wallet of woman in Gujarat

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गाइडों ने महिला को लौटाया 70 हजार रुपये नकदी से भरा बटुआ

Thu, 23 Sep 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Sep 2021 02:54 AM IST
सार

19 सितंबर को चार गाइड- शाहीन मेमन, जूली पांड्या, ज्योत्सना ताडवी और प्रताप ताडवी को दोपहर लंच ब्रेक के दौरान यह पर्स कैंटीन वाले एरिया में मिला था।

विज्ञापन
Statue of Unity Guides returned wallet of woman in Gujarat
statue of unity - फोटो : istock

विस्तार

गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में काम करने वाले चार गाइडों ने 70 हजार रुपये नकदी से भरा पर्स बुधवार को उसे लौटाया है। कुछ दिन उत्तर प्रदेश से आई महिला पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान यहां पर्स भूल गई थी।

विज्ञापन


‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी’ ने एक बयान में कहा कि महिला अपने घर लौट चुकी है, इतनी जल्दी उसका आना मुमकिन नहीं है। इसलिए नर्मदा जिले के केवड़िया के निकट स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अधिकारियों ने पर्स बुधवार को महिला के गुजरात के रिश्तेदार को पुष्टि के बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि पर्स में 70 हजार रुपये नकद, चाबियां और अन्य सामान थे। गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने गाइडों की ईमानदारी की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइडों को जब लगा कि यह किसी पर्यटक का पर्स हो सकता है तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारी प्रतीक माथुर को दी। इसके बाद महिला से बातचीत कर उनके रिश्तेदार को पर्स सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed