सीआरपीएफ के तीन लाख से ज्यादा जवान और अधिकारी करेंगे गोल्ड-डायमंड कार्ड से शॉपिंग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ ने अपने सभी जवानों और अधिकारियों को अवगत करा दिया है कि वे एसबीआई में आवेदन देकर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का स्तर बदलवा सकते हैं। कार्ड का अपग्रेड दो तरह से होगा। पहला, अगर मौजूदा कार्ड की अवधि खत्म हो रही है, और दूसरा, संबंधित खाता धारक बैंक में आवेदन देकर अपने कार्ड को अपग्रेड करा सकता है। एसबीआई की ओर से यह योजना सीआरपीएफ के सभी खाताधारकों के लिए है। बैंक में पैरा मिलिट्री सेलरी पैकेज 'पीएमएसपी' के तहत जिस किसी जवान या अधिकारी का खाता है, उसका कार्ड अपग्रेड कर दिया जाएगा।
इस योजना में 'पीएमएसपी' के नए एवं पुराने, सभी खाताधारकों को शामिल किया गया है। खास बात है कि इस योजना के तहत अब सीआरपीएफ के हर जवान को गोल्ड कार्ड मिलेगा। अभी तक इनके पास सिल्वर क्रेडिट-डेबिट कार्ड है। गोल्ड कार्ड के हकदार केवल सहायक कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट और कमांडेंट रहे हैं। एसबीआई की तरफ से पीएमएसपी पैकेज के अलावा पर्सनल एक्सीडेंट (डेथ) का बीमा कवर भी दिया जाता है।