फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State and Union Territories Maintain hygiene in jails, take precautions against prisoners says Central Government

जेलों और कैदियों को लेकर केंद्र ने राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को दिए अहम निर्देश

Sat, 28 Mar 2020 07:01 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Mar 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
State and Union Territories Maintain hygiene in jails, take precautions against prisoners says Central Government
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को जेलों में उपयुक्त स्वच्छता बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने और विदेशी नागरिकों समेत सभी कैदियों के संबंध में जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों को भेजे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश में वर्तमान स्थिति की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है और ऐसे में यह जरूरी है कि बिना किसी अपवाद के सभी स्तरों पर जरूरी कदम उठाए जाएं ।

विज्ञापन


मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा है, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जेल प्रशासन जेलों में उपयुक्त स्वच्छता स्थिति बनाए रखने के लिए उपयुक्त एहतियात और कदम उठाएं, साथ में यह भी जरूरी है कि फिलहाल एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए अदालतों में कैदियों की पेशी समेत उनकी आवाजाही कम करने के लिए कदम उठाये जाएं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से विदेशी नागरिकों समेत कैदियों और जेलों में आने वाले आंगुतकों के संबंध में जरूरी एहतियात बरतने को भी कहा है। पत्र मे कहा गया है कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से जेलों में कैदियों और उनसे मिलने आने वाले के लिए उपयोग में आने वाले स्क्रीनिंग उपकरण व किट का इंतजाम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने का अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से यह भी कहा गया है कि फिलहाल ‘ई-मुलाकात’ के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों की मुलाकात कराई जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed