{"_id":"65585319b03d660eae0b58c8","slug":"stalin-moves-assembly-resolution-to-reconsider-bills-returned-by-tn-guv-ravi-update-news-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: राज्यपाल की तरफ से लौटाए गए 10 विधेयकों को विधानसभा में फिर मिली मंजूरी, CM स्टालिन ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: राज्यपाल की तरफ से लौटाए गए 10 विधेयकों को विधानसभा में फिर मिली मंजूरी, CM स्टालिन ने साधा निशाना
Sat, 18 Nov 2023 02:01 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:01 PM IST
सार
सदन में स्टालिन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि बिना कोई कारण बताए रवि ने विधेयकों को लौटा दिया। जबकि साल 2020 और 2023 में सदन द्वारा 2-2 विधेयक पारित किए गए थे, जबकि पिछले साल छह अन्य पारित किए गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में विधेयकों पर पुनर्विचार के लिए पेश किया प्रस्ताव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 10 विधेयकों पर पुनर्विचार के लिए शनिवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। साथ ही उन्होंने राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने से रोकने पर राजपाल के प्रति नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, बाद में चर्चा के बाद सभी विधेयकों को फिर से स्वीकार कर लिया गया है। अब विधेयकों को फिर से मंजूरी के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के पास भेजा जाएगा।
बिना कोई कारण बताए विधेयकों को लौटाया
इससे पहले, सदन में स्टालिन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि बिना कोई कारण बताए रवि ने विधेयकों को लौटा दिया। जबकि साल 2020 और 2023 में सदन द्वारा 2-2 विधेयक पारित किए गए थे, जबकि पिछले साल छह अन्य पारित किए गए थे।
अनुच्छेद 200 पर गौर कराया
उन्होंने कहा था कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत अगर सदन में विधेयकों को फिर से पारित किया जाता है और मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास जाते हैं, तो वह इस पर रोक नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने सदन का ध्यान तमिलनाडु विधानसभा के नियम 143 पर केंद्रित कराया। उन्होंने कहा था कि इस नियम के अनुसार सदन फिर से विधेयकों पर पुनर्विचार कर सकती है।
विज्ञापन
रवि पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने रवि पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्यपाल सरकार की पहलों को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपनी निजी सनक के कारण विधेयकों को लौटाया है। विधेयकों को मंजूरी नहीं देना अलोकतांत्रिक और जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र राज्यपालों के जरिए गैर-भाजपा शासित राज्यों को निशाना बना रहा है।