फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stalin in response to PM's jibe says This is family rule, one that strives for every family in TN'

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री स्टालिन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- हां, राज्य में परिवार का शासन है, लेकिन...

Wed, 06 Mar 2024 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

एक दिन पहले ही तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद राजनीति को लेकर विपक्ष पर हमला बोला था। वहीं, अब उन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Stalin in response to PM's jibe says This is family rule, one that strives for every family in TN'
एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव को कुछ महीने ही बचे हुए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल बढ़-चढ़कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। एक दिन पहले ही तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद राजनीति को लेकर विपक्ष पर हमला बोला था। वहीं, अब उनके बयान का कटाक्ष कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ शासन वास्तव में 'परिवार का शासन है', लेकिन वह ऐसा शासन है जो हर परिवार के कल्याण के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने यह कहा था
गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साध कहा था, 'तुम्हारा परिवार है तो क्या भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल गया है? लूट करने का लाइसेंस मिल गया है? वो (विपक्ष) कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है. फैमिली फर्स्ट, जबकि मोदी कहता है नेशन फर्स्ट। ये विचारधारा की लड़ाई है। उनके लिए उनका परिवार पहले है। मेरे लिए देश का हर व्यक्ति पहले है।'
विज्ञापन


केंद्र से एक रुपया भी नहीं मिला
प्रधानमंत्री के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य के लोगों तक केंद्र का धन सीधे पहुंच रहा है। स्टालिन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को केंद्र से एक रुपया भी नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'कुछ लोग हमें (डीएमके) परिवार का शासन कहते हैं। हां, यह एक परिवार का शासन है! एक ऐसा परिवार जो तमिलनाडु के हर परिवार की मदद करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की इस दलील पर कि केंद्र योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे पैसा जमा कर रहा है, स्टालिन ने कहा कि वह जानना चाहते थे कि किसे पैसे मिले हैं। 

हमने राज्य के लोगों की मदद की
मुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए कहा, 'चेन्नई और तुतुकुडी सहित आठ जिलों के लोग दो प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़) से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। हमने केंद्र से 37,000 करोड़ रुपये की मांग की थी। क्या प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों की सहायता के लिए एक रुपया भी आवंटित किया था? हालांकि, हमने (तमिलनाडु सरकार) ने लोगों की मदद के लिए राज्य आपदा राहत कोष और अन्य राज्य निधियों से 3,406 करोड़ रुपये खर्च किए और जनता के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।'


निंगल नालामा पहल की शुरू
तमिलनाडु सरकार की 'निंगल नालामा' (क्या आप अच्छा कर रहे हैं) पहल शुरू करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि उनके प्रशासन का लोगों के कल्याण के लिए मानवीय, सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण है। इसके अलावा सीएम ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की, जिसका उद्देश्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में लोग वर्चुअली मुख्यमंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर पाएं। 

लोग वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के शुभारंभ पर, स्टालिन ने राज्य सरकार की योजनाओं के कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed