फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   staff came together donating their salary to light up 35 model schools in Aurangabad district

विभाग ने स्कूलों की बिजली काटी, कर्मचारियों ने पैसे दान कर बहाल कराई

Tue, 10 Jul 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Tue, 10 Jul 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
staff came together donating their salary to light up 35 model schools in Aurangabad district
light in school

पिछले छह महीने से बिजली बिल जमा न होने के कारण बिजली विभाग ने जिले के कई स्कूलों की बिजली काट दी थी। स्कूलों में अंधेरा था। बच्चे बिना बिजली के स्कूलों में पढ़ने को मजबूर थे लेकिन जिस विभाग ने बिल जमा न करने की वजह बिजली काटी थी उसी विभाग के कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी जमा कर स्कूलों को रोशन कर दिया है। 

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का है जहां बिजली बिल जमा न करने की वजह से लगभग 35 मॉडल स्कूलों की बिजली काट दी गई थी। पूरे जिले के आईएसओ सर्टिफाइड स्कूल पिछले 2 सालों से बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) ने छह महीने पहले स्कूलों की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन


 स्कूलों में बिजली न होने का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा था कि तभी एमएसईडीसीएल के कर्मचारी साथ आए और उन्होंने अपनी एक दिन की सैलरी स्कूलों को बिजली बिल जमा करने के लिए दान कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद के एमएसईडीसीएल के संयुक्त महानिदेशक ओमप्रकाश बकोरिया ने बताया कि हमारे स्टाफ पिछले दिनों सोशल कॉज के लिए एकत्रित हुए और उन्होंने स्कूलों में बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए अपनी एक दिन की सैलरी स्कूल को दान दी है। जिन स्कूलों की बिजली काटी गई है वह सारे स्कूल डिजिटल स्कूल हैं और वहां बिजली बहुत जरूरी है। 


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी स्कूलों का बिल करीब 3.22 लाख था जो सोमवार को जमा किए जाने के बाद स्कूलों में बिजली बहाल कर दी गई है। जिला परिषद द्वारा चलाए जा रहे 2000 स्कूलों में से 150 मॉडल स्कूल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed