{"_id":"57f69beb4f1c1bc41826f773","slug":"ssc-recruitment-on-ten-thousand-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी करेगा सीएचएसएल से 10 हजार पदों पर भर्ती ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसएससी करेगा सीएचएसएल से 10 हजार पदों पर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) से करीब दस हजार पदों पर भर्ती करेगा। 2016 के लिए खाली पदों की घोषणा आठ अक्तूबर को होगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं है। घोषित होने वाले पदों में केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं लोवर डिवीजन क्लर्क एवं पोस्टल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग 50 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
एसएससी मध्य क्षेत्र में इन पदों के लिए लगभग सात से आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। एसएससी की ओर से इन पदों की घोषणा छह जून को होनी थी परंतु कुछ तकनीकी कारणों से आयोग ने पदों की घोषणा आठ अक्तूबर को करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन दोनों विधियों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर होगी। आयोग की ओर से अबकी बार सीएचएसएल के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सात जनवरी 2017 से पांच फरवरी 2017 के बीच होगी।
विज्ञापन