फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC-CGL Recruitment: ssc cgl 2019 candidates demand their joining letter after completing recruitment process

SSC-CGL Recruitment: CBIC व CBDT में भर्ती प्रक्रिया के बाद भी नहीं मिल रही नियुक्ति, मायूस हुए अभ्यर्थी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:59 PM IST
सार

SSC-CGL Recruitment: 2019 में एसएससी सीजीएल की परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ था। मार्च 2020 में एग्जाम हुआ। कोरोना की वजह से यह परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार व मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अप्रैल 2022 को एसएससी सीजीएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया...

विज्ञापन
SSC-CGL Recruitment: ssc cgl 2019 candidates demand their joining letter after completing recruitment process
SSC-CGL Recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार में कर्मचारी चयन आयोग 'एसएससी' द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक परीक्षा 'सीजीएल' 2019 के हजारों अभ्यर्थी, जो सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिल रही। विशेषकर सीबीआईसी व सीबीडीटी के अभ्यर्थियों में दीवाली पर मायूसी छाई है। इंस्पेक्टर एवं कर सहायक के पदों पर चयनित इन अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरे कई जोन में ज्वाइनिंग मिल चुकी है। वे इस बाबत जब विभाग के बोर्ड, डीओपीटी व सीसीए में पूछताछ करते हैं तो उन्हें टालमटोल वाला जवाब मिलता है। ज्वाइनिंग के मामले को ये विभाग एक-दूसरे के पाले में धकेल रहे हैं।  

विज्ञापन

2019 में एसएससी सीजीएल की परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ था। मार्च 2020 में एग्जाम हुआ। कोरोना की वजह से यह परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार व मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अप्रैल 2022 को एसएससी सीजीएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। सात हजार से अधिक परिवारों में खुशियों की लहर दौड़ गई। अभ्यर्थियों को यह उम्मीद बंधी कि उन्हें दीवाली से पहले नियुक्ति मिल जाएगी। वे संबंधित सेवा ज्वाइन कर लेंगे। खास बात है कि ग्रुप बी के लगभग तीन हजार पदों पर ज्वाइनिंग दे दी गई। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है, उनमें असिसटेंट सेक्शन अफसर, असिसटेंट अकाउंट अफसर, असिसटेंट ऑडिट अफसर व जूनियर स्टेटिस्टिक्ल अफसर शामिल हैं। इन्हें एक-दो माह पहले ही नियुक्ति मिल चुकी है।   

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल के अभ्यर्थी अंकित, प्रियंका, रुपेंद्र कुमार, शशांक, अंकुर राठौर व निखिल आदि के मुताबिक, वे ज्वाइनिंग के लिए डीओपीटी, सीसीए व संबंधित विभाग से लगातार बातचीत कर रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को अभी ज्वाइनिंग नहीं मिली है, उनमें ग्रुप सी के सीजीडीए ऑडिटर, डिवीजनल अकाउंटेंट, सीबीआईसी व सीबीडीटी में इंस्पेक्टर/कर सहायक, प्रीवेंटिव अफसर व एग्जामिनर सीबीआईसी शामिल हैं। खास बात है कि सीबीआईसी के मुंबई, गोवा व जयपुर में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहां अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग ने इसे लेकर कोई सूचना नहीं दी है। इस विषय में कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी 'सीसीए' से जब बातचीत की गई, तो बोर्ड का नाम ले दिया जाता है। कहते हैं कि डीओपीटी से मामला क्लीयर नहीं हुआ है। इस संबंध में सीसीए से बात करें। इन सभी विभागों को मेल भेजकर पूछा गया है। कहीं से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। 10 सितंबर 2022 तक मेडिकल सहित तमाम दूसरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। 25 सितंबर तक नियुक्ति पत्र जारी होने की बात कही गई थी। ईएसआईसी की नियुक्ति भी बची है। कम से कम विभाग द्वारा यह तो बताया जाए कि आखिर किस कारण से नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed