फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sridhar dhanapalan committed suicide in combodia wiht cynaide in scare of tamil nadu police

साउथ के 'दाऊद' ने किया सुसाइड, जानिए कैसे छोटे व्यापारी से बना था लैंड डीलर?

Thu, 05 Oct 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 05 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Sridhar dhanapalan committed suicide in combodia wiht cynaide in scare of tamil nadu police

एक छोटे शराब व्यापारी से लैंड डीलर बने श्रीधर धनपालन ने बुधवार को साइनाइड खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 'तमिलनाडु का दाऊद' कहे जाने वाले श्रीधर की मौत कंबोडिया में हुई, जहां वो तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छिपा हुआ था। काले धंधों और मर्डर जैसे संगीन आरोपों के चलते एजेंसियों, इंटरपोल और पुलिस के रडार में रहने वाले श्रीधर को पकड़े जाने का डर सता रहा था।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि एनकाउंटर के डर के चलते उसने खुद को खत्म कर लिया। कंबोडिया पुलिस के मुताबिक श्रीधर ने अपने सहयोगियों को बताया था कि वो सुसाइड करने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीधर दुबई में अपने बिजनेस का जाल फैला चुका था।

विज्ञापन

 

दुबई में तेल की धांधली पकड़े जाने के बाद वो किसी तरह श्रीलंका फरार हो गया। यहां भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई और पुलिस उस पर शिकंजा कसने के लिए उसकी तलाश करने लगी। पासपोर्ट ब्लॉक हो जाने की वजह से श्रीधर नाव के रास्ते कंबोडिया पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार वो पुलिस की गिरफ्त में 2013 में आया था। उसने गुंडा एक्ट के तहत यहां 6 महीने की सजा भी काटी, लेकिन उसी साल वो देश से फरार हो गया। कस्टडी में आने के बाद उसके खिलाफ करीब 43 केस रजिस्टर किए थे, जिनमें से सात मर्डर से जुड़े थे।

​पहले ही कर चुका था एनकाउंटर के डर का जिक्र

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक श्रीधर ये पहले ही कह चुका था कि अगर वो देश लौटा तो उसे एनकाउंटर में खत्म कर दिया जाएगा। उसने कहा कि अगर फेयर ट्रायल का वादा किया जाता है, तो वो वापस आने की सोच सकता था। उसने कहा कि अगर उसके साथ नाइंसाफी नहीं की जाएगी, तो वो अपने सभी मामलों की हर जांच का सामना करने को तैयार है। 

दरअसल, उसके खिलाफ 18 केस ऐसे थे जो ट्रायल के लिए रुके हुए थे और इनमें एक मर्डर और 6 मर्डर की कोशिश से जुड़े हुए थे। श्रीधर मौज-मस्ती से भरी जिंदगी जीने का शौकिन था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स उसने यह कहा था कि उसने सिंगापुर के कसिनो में उसने लाइफटाइम मेंबरशिप ली हुई है और इसलिए उसे जिंदगी जीने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed