{"_id":"5f58deda8ebc3e54c5192ce4","slug":"sri-lanka-oil-tanker-mt-new-diamond-is-stable-now-and-no-flames-or-smoke-were-visible-for-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के तेल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझी, 24 घंटे में नहीं दिखी लपट या धुंआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीलंका के तेल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझी, 24 घंटे में नहीं दिखी लपट या धुंआ
Wed, 09 Sep 2020 07:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
एमटी न्यू डायमंड
- फोटो : एएनआई
श्रीलंका के तेल टैंकर एमटी न्यू डायमंड पर स्थिति अब सामान्य है और पिछले 24 घंटे में आग की कोई लपट या धुंआ दिखाई नहीं दिया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। नौसेना ने कहा, बचाव दल ने जहाज पर चढ़कर निरीक्षण किया। उन्होंने आग बुझने की पुष्टि की। बचाव दल टोइंग की तैयारी के लिए कल (गुरुवार) फिर जहाज पर सवार होगा।
विज्ञापन
#MTNewDiamond is stable now & no flames & smoke were visible for the last 24 hours. Salvage Team boarded & inspected the vessel. They report the fire as extinguished. Salvage Team will board the vessel tomorrow to prepare for towing: Indian Navy pic.twitter.com/SbbeQO1IM3
— ANI (@ANI) September 9, 2020
विज्ञापन
बता दें कि, कुवैत से 270,000 मीट्रिक टन कच्चे तेल को भारत लाने वाले जहाज में बीते गुरुवार को आग लग गई थी। तेल टैंकर में 23 क्रू मेंबर थे जिनमें से 18 फिलिपिंस के और पांच ग्रीक के थे। 23 सदस्यीय चालक दल में से 22 को टैंकर से सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन इंजन रूम में बॉयलर विस्फोट में एक फिलिपिंस के नाविक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए जहाज के चालक दल और श्रीलंकाई नौसेना, वायुसेना ने काफी कोशिश की लेकिन काबू न हो पाने पर भारत से सहायता मांगी गई थी। इस पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अपने जहाज शौर्य, सारंग, समुद्र पहरेदार और डोर्नियर विमानों को श्रीलंका के तट से 37 समुद्री मील दूर तेल टैंकर में लगी आग को बुझाने के लिए भेजा था।
इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने आईएनएस सह्याद्री को भी बचाव अभियान शुरू करने और सहायता प्रदान करने के लिए रवाना किया था। आईसीजी के जहाज शौर्य के माध्यम से आग बुझाने के लिए पानी और फोम का लगातार छिड़काव किया गया था। इस बचाव और राहत कार्य की देखरेख के लिए डॉर्नियर एयरक्राफ्ट आसमान में चक्कर लगाता रहा था।
जलते तेल टैंकर के पास समुद्र में डीजल की परत बनी
भारतीय तटरक्षक दल के एक विमान ने श्रीलंका के तट से थोड़ी दूर समुद्र में एक विशाल तेल टैंकर के समीप फैले डीजल पर विशेष रसायन का छिड़काव किया था। टैंकर पर लगी आग को एक बार बुझा दिया गया था लेकिन दिन दिन बाद यह फिर भड़क गई थी। इस दौरान जहाज से करीब एक किलोमीटर दूर डीजल की परत बन गई थी।