फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka has arrested 37 fishermen, TN CM tells Jaishankar; urges steps for their release

Fishermen Arrested: श्रीलंका ने 37 भारतीय मछुआरों को पकड़ा; स्टालिन ने जयशंकर से रिहाई के लिए कदम उठाने को कहा

Mon, 23 Sep 2024 02:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

जयशंकर को पत्र लिखकर स्टालिन ने कहा कि मछुआरों को 21 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी के ऐसे मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka has arrested 37 fishermen, TN CM tells Jaishankar; urges steps for their release
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के 37 मछुआरों की गिरफ्तारी और तीन नौकाओं को जब्त करने की जानकारी दी। उन्होंने जयशंकर से उनकी रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन


जयशंकर को पत्र लिखकर कही यह बात
जयशंकर को पत्र लिखकर स्टालिन ने कहा कि मछुआरों को 21 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी के ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। वे अपने पारंपरिक मछली पकड़ने के काम को कर रहे हैं। वे पानी में मछली पकड़ने जाते हैं और उन्हें पकड़ लिया जाता है। इसके अलावा श्रीलंका की अदालतें ऐसे दंड लगा रही हैं, जो इन मछुआरों की पहुंच से बाहर हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका सरकार पर दबाव डालने को कहा
मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि सरकार को श्रीलंकाई अधिकारियों को मछुआरों को गिरफ्तार करने और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप श्रीलंका सरकार पर दबाव डालें कि वह मछुआरों पर भारी जुर्माना लगाना बंद करे और उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करे। इसके अलावा मैं आपसे अपील करता हूं कि आप जल्द से जल्द सभी गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित कराएं और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी वापस दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed