फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spurned lover kills dental student in Andhra Pradesh, know all about

Murder: आईटी पेशेवर ने डेंटल छात्रा को मार डाला, प्रेम प्रसंग में विफल होने पर सर्जिकल चाकू से गला रेता

Tue, 06 Dec 2022 09:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Dec 2022 09:54 AM IST
सार

घटना सोमवार देर रात हुई। आसपास के लोगों ने हमलावर आईटी पेशेवर ज्ञानेश्वर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का नाम तपस्वी है। वह विजयवाड़ा में बीडीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
Spurned lover kills dental student in Andhra Pradesh, know all about
knife चाकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर एक आईटी पेशेवर ने 20 साल की डेंटल छात्रा की हत्या कर दी। सर्जिकल चाकू से गला रेतने के बाद आरोपी ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे काबू में कर लिया। 

विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात हुई। आसपास के लोगों ने हमलावर आईटी पेशेवर ज्ञानेश्वर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का नाम तपस्वी है। वह विजयवाड़ा में बीडीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, फिर तकरार
मृतका तपस्वी दो साल पहले सोशल मीडिया  पर ज्ञानेश्वर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और परवान चढ़ी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके बीच मतभेद हो गए थे। कुछ महीने पहले लड़की ने ज्ञानेश्वर के खिलाफ विजयवाड़ा में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छात्रा को परेशान नहीं करने की नसीहत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दिया वारदात को अंजाम
छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी। उसका पता लगाने के बाद आरोपी ज्ञानेश्वर सोमवार रात तक्केल्लापाडु पहुंचा और वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान उसने एक सर्जिकल चाकू निकाला और तपस्वी का गला काट दिया। इस दौरान भयभीत सहेली ने भागकर पड़ोसियों को सूचित करने गई।


इसी बीच ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और पड़ोसियों के आने से पहले दरवाजा बंद कर लिया। जब लोगों ने उस पर काबू करने की कोशिश की तो चाकू से उसने अपना हाथ काट लिया। इसके बाद खून से लथपथ तेजस्वी को गुंटूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गुंटूर की पेडाकाकनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed