फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   spread of corona is still high in 144 districts of the country

Covid-19: देश के 144 जिलों में कोरोना का प्रसार अब भी ज्यादा, प्रशासन के संक्रमण पर काबू पाने के प्रयास जारी

Mon, 01 May 2023 05:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 05:57 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, 22 से 28 अप्रैल के बीच दिल्ली में 16 जबकि हरियाणा में नौ फीसदी तक सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा,  छत्तीसगढ़, गोवा, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में पांच से आठ फीसदी के बीच लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
spread of corona is still high in 144 districts of the country
कोरोना संक्रमण - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में कोरोना के जिला वार प्रसार को लेकर जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि 144 जिलों में कोरोना का प्रसार अभी भी अधिक है। कुल 250 जिलों में संक्रमण पांच फीसदी से अधिक है जिनमें 144 जिलों में यह प्रसार 10 से 80 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया कि दिल्ली और हरियाणा पर फिलहाल अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यहां बीते सप्ताह हर दिन आठ से 16 फीसदी तक सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 22 से 28 अप्रैल के बीच दिल्ली में 16 जबकि हरियाणा में नौ फीसदी तक सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा,  छत्तीसगढ़, गोवा, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में पांच से आठ फीसदी के बीच लोग संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भले ही कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई हो, लेकिन जिला स्तर पर संक्रमण की रोकथाम को लेकर हमारे प्रयास कम नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, देश के 144 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से कहीं अधिक है जबकि 113 जिलों में यह दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। देश के करीब 444 जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से कम है। अधिकारियों का कहना है कि जिन जिलों में प्रसार अधिक है उन्हें येलो जोन में रखते हुए प्रशासन के साथ मिलकर संक्रमण पर काबू पाने के प्रयास करने चाहिए। यहां पांच गुना रणनीति के जरिए काम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले 
करीब 12 सप्ताह बाद कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट आई है और सक्रिय मरीज भी अब 50 हजार से कम हो गए हैं। बीते दिन देश में कोरोना वायरस के 5,874 नए मामले सामने आए, जबकि सक्रिय मामले घटकर 49,015 रह गए हैं। इस दौरान 25 लोगों की मौत हुई है। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,533 हो गई है। बीते दिन अकेले केरल में बीमारी के चलते नौ लोगों की मौत हुई है। कोरोना के मामलों में कमी और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा होने के बाद राष्ट्रीय कोरोना रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed