{"_id":"5793bc714f1c1b711bc4bd12","slug":"sports-can-help-national-integration-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अखंडता में मदद कर सकते हैं खेल : मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय अखंडता में मदद कर सकते हैं खेल : मोदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों का बढ़ावा देने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि इससे राष्ट्रीय अखंडता में काफी मदद मिल सकती है। डिजिटल तौर पर रिलायंस फाउंडेशन युवा खेल पहल को लांच करते हुए पीएम ने कहा, ‘खेलों को हमारी रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन
कुछ लोगों को लगता है कि खेल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि खेल किसी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए अहम है।’ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश भर के बच्चों से बात करने के बाद मोदी ने कहा, ‘हमारा देश बड़ा और विविधता से भरा है।
विज्ञापन
खेल राष्ट्रीय अखंडता में अहम भूमिका निभा सकते हैं। खेल से हमें खेल भावना सीखने को मिलती है। और यह हमारे सामाजिक जीवन में मदद करती है।’ खेल जीत से अधिक आपको हार से निपटना सीखाते हैं। खेल आपको फाइटर बनने में मदद करते हैं। खेल आपको सिखाता है कि हार के बाद आप हिम्मत मत खोइये।’
विज्ञापन
फाउंडेशन की युवा खेल पहल भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के विजय ‘खेल इंडिया’ के अनुरूप है। पहले वर्ष में इस पहल के तहत आठ शहरों में चार वर्गों जूनियर लड़कों (ग्रेड 7-10), सीनियर लड़के (ग्रेड 11-12), सीनियर लड़कियां (ग्रेड 11-12) और कॉलेज के लड़कों (स्नातक संस्थान) में फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।