{"_id":"581bc9934f1c1bc132438138","slug":"spicejet-stays-on-to-take-samsung-galaxy-note-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने पर लगाई रोक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइसजेट एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रियों के हाथ में अथवा अपने सामान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिछले महीने विमानन नियंत्रक डीजीसीए ने परामर्श जारी करते हुए यात्रियों से कहा था कि वे विमान में यात्रा के दौरान सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 अपने साथ न ले जाएं।
विज्ञापन
स्पाइसजेट एयरलाइन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रियों को कंपनी के किसी भी फ्लाइट में यात्रा के दौरान अपने पास अथवा अपने सामान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एयरलाइन ने यह घोषणा डीजीसीए की ओर से 17 अक्तूबर को सभी एयरलाइंस को जारी परामर्श के मद्देनजर की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई देशों में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन की बैटरी फटने की घटना हो चुकी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस फोन को विमान में ले जाने पर रोक लगाई गई है। कई अन्य देश भी विमान में इस स्मार्टफोन को ले जाने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
विज्ञापन