फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spicejet jaipur-Mumbai flight overshoots runway while landing at Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फिसला स्पाइस जेट का विमान, कोई हताहत नहीं

Tue, 02 Jul 2019 12:56 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Spicejet jaipur-Mumbai flight overshoots runway while landing at Mumbai Airport
स्पाइस जेट की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर फिसल गई - फोटो : ANI

विज्ञापन

मुंबई में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे हुई, जब जयपुर से मुंबई आ रहा स्पाइसजेट का विमान एसजी6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था ।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल हवाई अड्डे के सेकेंडरी रनवे से विमानों का परिचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण कई उड़ानों को अहमदाबाद और बंगलूरू भेजा गया है।

सियोल से आ रहे ‘कोरियन एअर’ के विमान केई655 को अहमदाबाद, फ्रैंकफुर्त से आ रहे ‘लुफ्थांसा’ के विमान एलएच756 और बैंकाक से आ रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान एआई331 के मार्गों को भी अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed